भारत से मॉस्को जा रहा रूस का चार्टर्ड प्लेन आफगानिस्तान में क्रैश, विमान में छह लोगों के होने की आशंका
Big Breaking Indian plane crashes in Afghanistan: भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मॉस्को जा रहा एक विमान क्रैश हो गया है.
Big Breaking plane crashes in Afghanistan: अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मॉस्को जा रहा एक विमान क्रैश हो गया है. ये हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां के वाखान क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है. अफगान मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है. हालांकि पूर्व में कहा जा रहा था कि ये विमान भारतीय था, लेकिन डीजीसीए ने इस विमान के भारतीय नहीं होने की पुष्टि की है. उधर रूस के अधिकारियों ने पुष्टि की है चार्टर्ड प्लेन उज्बेकिस्तान से मॉस्को जा रहा था.
तालिबान के सूचना-संस्कृति प्रमुख ने हादसे की पुष्टि की
अफगानिस्तान मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मॉस्को जा रहा एक विमान बदख्शां के वाखान क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया है. बदख्शां में तालिबान के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्री विमान प्रांत के करन, मंजन और जिबक जिलों वाली टोपखानेह पर्वत श्रंखला में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.
Also Read
रूसी विमानन अधिकारियों ने बताया, कहां का था प्लेन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रूसी विमानन अधिकारियों का कहना है कि एक रूस-पंजीकृत विमान, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है, शनिवार देर शाम अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया. विमान फ्रांस निर्मित डसॉल्ट फाल्कन 10 जेट था. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार विमान एक चार्टर फ्लाइट थी जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी.