IMD Weather

अर्जेंटीना पर हावी डेंगू का प्रकोप, टूट गए सभी पुराने रिकॉर्ड

Argentina Dengue Outbreak: आमतौर पर फरवरी से मई माह के बीच दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों में डेंगू का प्रसार देखा जाता है जब मौसम में गर्मी और नमी होती है.

India Daily Live

Argentina Dengue Outbreak: दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना इस समय डेंगू के कहर से जूझ रहा है. डेंगू के बढ़ते मामलों के कारण सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24  सीजन में अर्जेंटीना में डेंगू के सबसे ज्यादा मामलों को दर्ज किया गया है. खासतौर पर डेंगू पीड़ितों के सबसे ज्यादा मामले बीते दो महीने में दर्ज किए गए हैं. 

मालब्रान इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ मारियाना मंटेका अकोस्टा ने प्रेस को बताया कि अर्जेंटीना इन दिनों डेंगू के सबसे बड़े प्रकोप का सामना कर रहा है. पिछले साल इस की तुलना में इस साल 200 फीसदी से ज्यादा डेंगू के मामलों में बढोत्तरी हुई है जो हैरान करने वाली है. 

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन में ही डेंगू से पीड़ित 79 लोगों की जान जा चुकी है. अर्जेंटीना का पड़ोसी देश ब्राजील भी डेंगू के भयंकर मामलों से जूझ रहा है. डेंगू ब्राजील के उन इलाकों में भी फैल रहा है जहां वह कभी नहीं पाया गया था. 


आमतौर पर फरवरी से मई माह के बीच दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों में डेंगू का प्रसार देखा जाता है जब मौसम में गर्मी और नमी होती है. लेकिन इस साल सीजन की शुरुआत में ही डेंगू के रिकॉर्ड मामलों को दर्ज किया गया है जो चिंता का विषय है. 

डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है. इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, स्किन रैश और मांसपेशियों में तेज दर्द होता है. कई मामलों में यह रक्तस्रावी बुखार का कारण बन सकता है जिस कारण मरीज की मौत तक हो जाती है. डेंगू फैलाने वाले मच्छर का नाम मादा एडीज एजिप्टी है.