पाकिस्तान में आतंकी बना रहे परमाणु बम? 18 इंजीनियरों के साथ भारी मात्रा में ले गए यूरेनियम
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकी अपने साथ पाकिस्तान के 18 इंजीनियरों का अपहण कर ले गएं. इसके अलावा वो अपने साथ बड़ी मात्रा में यूरेनियम भी लूट ले गए. जिसके बाद पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुनिया भर में चर्चा है.
Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक वीडियो सामने आया था जिसमें हथियारबंद आतंकी अपने साथ 17 मजदूरों को ले जाते नजर आ रहे थे. अब इस मामले में पता चला है कि ये हथियारबंद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लोग हैं जो डेरा इस्माइल खान से पाकिस्तान के परमाणु ऊर्जा आयोग के लिए काम कर रहे 18 इंजीनियरों का अपहण कर ले गएं.
इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी यूरेनियम खदान से बड़ी मात्रा में यूरेनियम भी लूट ले गए. हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अपहृत किए गए लोग परमाणु इंजीनियर नहीं बल्कि वहां खनन करने वाले मजदूर हैं.
देश की सुरक्षा पर सवाल
मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के मुताबिक अपहृत किए गए लोग परमाणु साइट पर खनन करने का काम कर रहे थे. इस घटना के बाद से पूरा पाकिस्तान सदमे में है. पाकिस्तान के लोगों ने देश में बढ़ते अराजकता और बदहाल होती सुरक्षा स्थिति पर सवाल उठाया है. वहीं दुनिया भर में इस बात पर चर्चा हो रही है कि कैसे पाकिस्तान अपने इतने महत्वपूर्ण हिस्से की सुरक्षा करने में विफल रहा.
शहबाज सरकार से मदद की गुहार
टीटीपी के आतंकियों ने अपहृत लोगों की एक वीडियो भी शेयर की गई, जिसमें लोगों को शहबाज सरकार से मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं सरकार के दुश्मन बने टीटीपी आतंकियों का कहना है कि उनका मकसद इनको नुकसान पहुंचाना नहीं है बल्कि टीटीपी के लोगों पर किए जा रहे सैन्य हमले को रोकना है. आतंकियों ने इनकी रिहाई के बदले पाकिस्तानी जेलों में बंद प्रमुख टीटीपी आतंकवादियों की रिहाई की भी मांग की है.
परमाणु के संभावित दुरुपयोग पर चिंता
आतंकवादियों के इस हरकत की चर्चा ना केवल पाकिस्तान में हैं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है. वहीं पाकिस्तान सरकार भी इस मामले को लेकर सदमें में है. इस एक घटना ने देश की सुरक्षा और बेहद ही संवेदनशील परमाणु कार्यक्रम को भी खतरे में डाल दिया है. पाकिस्तान से लूटा गया यूरेनियम के बड़े भंडार को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि परमाणु के संभावित दुरुपयोग से दुनिया में तबाही मच सकती है.
वहीं इस घटना के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और भी ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है. पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में टीटीपी ठिकानों पर किए गए हमले को लेकर तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है. वहीं पाकिस्तान की पुलिस अपहृत लोगों को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है.