USA News: मंदिरों पर लिखे गए 'भारत विरोधी' नारों पर अमेरिका ने जताई चिंता
USA News: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित स्वामी नारायण मंदिर को खालिस्तान समर्थकों ने फिर से निशाना बनाया है. उन्होंने मंदिर की दीवारों पर भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं.
USA News: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित स्वामी नारायण मंदिर को खालिस्तान समर्थकों ने फिर से निशाना बनाया है. उन्होंने मंदिर की दीवारों पर भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं. मंदिरों की दीवारों पर खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले की तारीफ की गई.
भारतीय अधिकारियों ने उठाया मुद्दा
इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह जानकारी मेरे संज्ञान में आई है. सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मामले को अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाया है. इस मामले में अभी जांच जारी है. उन्होंने कहा कि अलगाववादी ताकतों को किसी प्रकार की जगह नहीं मिलनी चाहिए.
घटना को देख हैरान रह गया मंदिर प्रशासन
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने शनिवार को इस घटना कि निंदा की. मंदिर प्रशासन ने कहा कि यह घटना गुरुवार को घटित हुई. मंदिर के एक श्रद्धालु ने इमारत की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे. मंदिर के प्रवक्ता ने कहा कि यह सब देख तुरंत मंदिर प्रशासन हैरान रह गया. हमने इस घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी है.
पुलिस ने किया भारतीयों से आग्रह
पुलिस ने बताया है कि हिंसा, संपत्ति की क्षति, उत्पीड़न, धमकी या नफरत या पूर्वाग्रह से प्रेरित अपराधों के किसी भी कार्य या धमकी को बहुत गंभीर माना जाता है और हम इसे उच्च प्राथमिकता देते हैं. पुलिस ने कहा कि लक्ष्य बनाकर निशाना बनाए जाने की घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है. वे आसपास के फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं. पुलिस बल ने भारतीय समुदाय के लोगों से अपील करते हैं कि अगर कोई अतिरिक्त जानकारी हो तो वह उनसे साझा करें.