खत्म नहीं हो रही तरबूज पर टेंशन! मुंबई में चार लोगों की मौत के बाद अब यूट्यूबर गौरव तनेजा का वीडियो वायरल
गौरव तनेजा ने बताया कि उनकी पत्नी ऋतु ने बाजार से तरबूज खरीदा था. रात में फ्रिज में जगह न होने के कारण उसे किचन काउंटर पर ही छोड़ दिया गया. सुबह जब तरबूज काटा गया तो उसमें से सफेद झाग लगातार बाहर निकलने लगा. गौरव ने वीडियो में दावा किया कि ऐसा लग रहा है जैसे तरबूज में कोई केमिकल या साबुन जैसा पदार्थ इंजेक्ट कर दिया गया हो.
मुंबई में एक परिवार की चार मौतों के मामले के बीच यूट्यूबर गौरव तनेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो का टाइटल है - 'तरबूज में निकला जहर'. इसमें एक तरबूज को काटने पर उसमें से लगातार सफेद झाग निकलता दिख रहा है, जिसने लोगों में खाद्य सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है.
गौरव तनेजा ने बताया कि उनकी पत्नी ऋतु ने बाजार से तरबूज खरीदा था. रात में फ्रिज में जगह न होने के कारण उसे किचन काउंटर पर ही छोड़ दिया गया. सुबह जब तरबूज काटा गया तो उसमें से सफेद झाग लगातार बाहर निकलने लगा. गौरव ने वीडियो में दावा किया कि ऐसा लग रहा है जैसे तरबूज में कोई केमिकल या साबुन जैसा पदार्थ इंजेक्ट कर दिया गया हो.
Also Read
उन्होंने इसे 'जहर' निकलने जैसा बताया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी. वीडियो जल्दी ही वायरल हो गया। हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि अब फल-सब्जियां खरीदते समय भी डर लगता है. कुछ ने सड़क किनारे लगने वाले फल वाले ठेलों पर सख्त निगरानी की मांग की है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या तरबूज को केमिकल से पकाया या चमकाने के लिए कुछ इंजेक्ट किया जाता है?
मुंबई का दर्दनाक मामला
यह वीडियो ठीक उसी समय आया है जब मुंबई में एक परिवार की चार सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है. 26 अप्रैल को साउथ मुंबई के रहने वाले अब्दुल्लाह डोकड़िया, उनकी पत्नी नसीम और बेटियां आयशा व जैनब अपने घर में मृत पाए गए. परिवार ने रात में रिश्तेदारों के लिए डिनर पार्टी रखी थी.
पुलिस जांच में शक है कि उन्होंने तरबूज खाया था जिसमें चूहे मारने का जहर मिला हुआ था. यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि तरबूज में झाग कई कारणों से निकल सकता है. कभी-कभी ज्यादा पके फल में प्राकृतिक गैस बनती है या कटने के बाद हवा लगने से रिएक्शन होता है. लेकिन कई बार विक्रेता फलों को जल्दी पकाने या चमकाने के लिए केमिकल इस्तेमाल करते हैं, जो खतरनाक हो सकता है.