आपका भी पूरा हो सकता है अपने घर का सपना, सरकार की इस योजना का ऐसे उठाएं फायदा
प्रधानमंत्री आवास योजना' (Pradhan Mantri Awas yojna) के द्वारा आपका घर बनाने का सपना भी होगा पूरा. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.
25 जून 2015 को 'प्रधानमंत्री आवास योजाना' (Pradhan Mantri Awas yojna) की शुरुआत की गई थी. इसके द्वारा देश के लोगों को पक्के घर देने की योजना बनाई गई थी. अगर आपके पास भी अपना घर नहीं है तो इस योजना का लाभ उठा सकते है. आइये जानते है इस योजना का लाभ कैसे उठाया जाए.
एक देश विकसित तब कहलाता है जब उसकी जनता के पास मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही हो लेकिन आज भी हमारे देश में ऐसे बहुत लोग है जिनके पास खुद का पक्का घर भी नहीं है, जिसके कारण वें लोग कच्चे मकानों में रहते हैं. कुछ के पास तो घर के लिए भी जगह नहीं है. वें लोग अंडरपास, ब्रिज या झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं. इन्हीं लोगों को छत देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा पक्का मकान देने के लिए 25 जून 2015 को 'प्रधानमंत्री आवास योजाना' (Pradhan Mantri Awas yojna) की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत गांव और शहर में जिन लोगों के पास अपना पक्का घर नहीं है. उनके लिए इस योजना के तहत 4 करोड़ पक्के मकान का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया था.
पीएमएवाई(PMAY)2023 योजना
PM आवास योजाना के तहत केंद्र सरकार के जरिए गरीब नागरिकों के लिए सर पर छत देने के लिए शुरु की गई एक प्रोत्साहित योजना है.
इसके अंतर्गत 2024 तक 2.95 करोड़ के पक्के मकानों का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें अब तक 118.9 लाख मकान को मंजूरी मिल चुकी है. इसी के साथ 75.51लाख मकान बनकर तैयार हो चुके हैं. इन मकानों को बनाने के लिए 147916 करोड़ रुपए की सहायता भी जारी की गई है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक है.
क्या होनी चाहिए पात्रता
आईये जानते हैं आप भी कैसे इस योजना का फायदा उठा सकते है और इसके लिए क्या पात्रता होनी चाहिए
-भारत देश का नागरिक होना आवश्यक है.
-BPL श्रेणी व निम्न आय वर्ग के अंतर्गत आता हो.
-18 वर्ष या उससे अधिक आयु का होना आवश्यक
-ओरिजिनल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी पास हो.
-पहले से कोई पक्का मकान न हो
-EWS और LIG परिवार के ग्रुप के लिए महिला मुखिया होना आवश्यक है.
-इसमें आपकी घरेलू आय 6-18 लाख होनी चाहिए, इसमें पति पत्नी की संयुक्त आय शामिल है.
-केवल पहला मकान खरीदने पर ही इसका लाभ मिलेगा.