Freedom Fighters

उत्तर भारत में शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी, इन इलाकों में विंटर वेकेशन का ऐलान; जानें कब से कब तक स्कूल रहेंगे बंद

Winter School Holiday: उत्तर भारत में तापमान गिरने के कारण दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों ने छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं.

Pinterest
Princy Sharma

Winter Vacation Announced:  दिल्ली में सोमवार से सर्दी का प्रकोप बहुत बढ़ गया और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम था. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी सर्दी की ऐसी स्थिति जारी रहने का अनुमान जताया है. इस कड़क सर्दी के कारण बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों ने विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, 'पिछले दिनों से अधिकतम तापमान ठंडे दिन के स्तर तक रिकॉर्ड किया गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था. वहीं, सोमवार दिल्ली में कड़क सर्दी की स्थिति देखने को मिली.'

विंटर वेकेशन का ऐलान

सर्दी के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों के स्कूलों ने छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के ध्यान में रखते हुए विंटर वेकेशन की घोषणा की है. दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों ने  पेरेंट्स को छुट्टियों के बारे में सूचित किया है. स्कूलों के शेड्यूल के बारे में यहां कुछ महत्वपूर्ण अपडेट हैं.


दिल्ली के स्कूल

  • तारीखें: स्कूल 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे.
  • प्राथमिक कक्षाएं (कक्षा 6 तक): इस दौरान पूरी तरह से बंद रहेंगी.
  • 10वीं और 12वीं की क्लास:  ये नियमित रूप से चलती रहेगी, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी जारी रखी जा सके.

गाजियाबाद के स्कूल

  • वर्तमान शेड्यूल: प्राथमिक (primary) कक्षाएं 6 जनवरी तक बंद रहेंगी.
  • जानकारी के लिए बता दें,  जिलाधिकारी के आदेश पर छुट्टियों का समय बढ़ सकता है, जिसके बारे में जल्दी अपडेट मिलने की संभावना है.
  • नोएडा के स्कूलों में छुट्टियां 

अगर ठंड का मौसम और बढ़ता है, तो  सीनियर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं. अभिभावकों (parents ) और छात्रों से अपील की जाती है कि वे किसी भी बदलाव के लिए अपने स्कूल से संपर्क में रहें.