क्या राजस्थान में निर्दलीय बनाएंगे सरकार?, गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के दावे में कितना दम!

एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान सामने आया है. खाचरियावास ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा 'राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. अगर दोनों पार्टियां 200 सीटों के चुनाव में 90-100 सीटें जीतती हैं तो निर्दलीय उम्मीदवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: राजस्थान के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानों का दौर जारी है. एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान सामने आया है. खाचरियावास ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा 'राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. अगर दोनों पार्टियां 200 सीटों के चुनाव में 90-100 सीटें जीतती हैं तो निर्दलीय उम्मीदवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. फिर वे तय करेंगे कि किसे समर्थन देना है. विभिन्न एग्जिट पोल ने बीजेपी के उन दावों को खारिज कर दिया है कि उन्हें 125 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं.कई एग्जिट पोल बता रहे हैं कि कांग्रेस को यहां 100 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं. बड़ी एजेंसियां ​​बता रही हैं कि कांग्रेस सूबे में सरकार बनाएगी. मैं फिर से कहूंगा कि अगर दोनों को यहां 90 से 100 सीटें मिलती हैं, तो कोई भी सरकार बना सकता है'

'राजस्थान में  बदलाव की बयार, BJP बनाएगी सरकार'

BJP सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि 3 दिसंबर के विधानसभा नतीजे BJP के पक्ष में होंगे. राठौड़ ने अपने बयान में आगे कहा, "लोग बदलाव चाहते हैं. मुझे यकीन है कि बीजेपी राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है. 3 दिसंबर के नतीजे बीजेपी के पक्ष में होंगे.'

राजस्थान महा एग्जिट पोल के चुनावी आंकड़े

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को 86-106, बीजेपी को 80-100 और अन्य को 9-18 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं पोलस्टार के अनुसार कांग्रेस 90-100, बीजेपी को 100-110 और 5-15 अन्य सीटें जीत रहे हैं. मैट्रिज के सर्वे में कांग्रेस को 65-75, भाजपा 115 से 130 और अन्य 12 से19 सीटें जीत रहे हैं. एबीपी-सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 71 से 91, भाजपा को 94 से 114 और अन्य को 9 से 19 सीटें मिल रही हैं.