विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. विपक्षी इंडिया गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है. ऐलान कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया है.
बी सुदर्शन रेड्डी गुवाहाटी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं. वो 79 साल के हैं. इससे पहले बीजेपी ने 17 अगस्त को NDA की तरफ से तमिलनाडु के ही सीपी राधाकृष्णन को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है. सीपी राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं.
#WATCH | INDIA alliance names former Supreme Court Judge B. Sudershan Reddy as its candidate for the Vice President of India post
— ANI (@ANI) August 19, 2025
Congress President Mallikarjun Kharge says, "He will nomination on August 21. Tomorrow, all opposition parties' MPs are meeting in the central hall… pic.twitter.com/Bf9AimasPx
कौन है बी. सुदर्शन रेड्डी?
बी. सुदर्शन रेड्डी, बीए, एलएलबी, का जन्म 8 जुलाई 1946 को हुआ था. 27 दिसंबर, 1971 को वे हैदराबाद में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए. उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में रिट और सिविल मामलों में प्रैक्टिस की है. उन्होंने 1988-90 के दौरान उच्च न्यायालय में सरकारी वकील के रूप में काम किया. उन्होंने 1990 के दौरान 6 महीने की अवधि के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी काम किया.
उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय के लिए कानूनी सलाहकार और स्थायी वकील के रूप में काम किया. उन्हें 2 मई, 1995 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया. उन्हें 05.12.2005 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. रेड्डी गुवाहाटी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं.
दोनों उम्मीदवार दक्षिण से
उपराष्ट्रपति के दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं. रिटायर जस्टिस रेड्डी आंध्रप्रदेश से हैं, जबकि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होनी है. उसी दिन काउंटिंग भी की जाएगी.