Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

पेपर लीक के आरोपियों के रिश्तेदार या खुद भी शामिल? आखिर कौन हैं तेजस्वी यादव के PS प्रीतम कुमार

पुलिस ने अनुराग और सिकंदर प्रसाद को हिरासत में ले लिया है. माना जा रहा है कि सिकंदर पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड है. उसने ही गेस्ट हाउस में परीक्षार्थियों को रखवाने और गैंग की मदद से पेपर रटवाने का प्लान बनाया. इस सरकारी गेस्ट हाउस को तेजस्वी यादव के सेक्रेटरी प्रीतम ने बुक कराया था. इस बात की पुष्टि गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने की है. 

Social Media
India Daily Live

नीट परीक्षा में बड़े पैमने पर गड़बड़ी हुई. पेपर लीक में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम यादव का नाम सामने आ रहा है. राज्य पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. परीक्षा के पहले एक सरकारी गेस्ट हाउस में कुछ छात्रों को सवाल दिए और उसके आंसर दिए गए थे. इस सरकारी गेस्ट हाउस को तेजस्वी यादव के सेक्रेटरी प्रीतम ने बुक कराया था. इस बात की पुष्टि गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने की है. 

अब इस मामले में सियासत शुरू हो गई है. बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के पीएम प्रीतम कुमार ने गेस्ट हाउस के कर्मचारी प्रदीप के जरिए मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए कमरा बुक करवाया था. उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस से जिन लोगों को पकड़ा गया है वो प्रीतम यादव से जुड़े हुए हैं और प्रीतम तेजस्वी यादव से जुड़ा हुआ है. प्रीतम ने दबाव बनाकर गेस्ट हाउस की बुकिंग कराई. पहले प्रीतम के फोन को गंभीरता से नहीं लिया गया था. 

कौन हैं प्रीतम कुमार? 

बता दें कि प्रीतम बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. अगस्त 2022 में उन्हें नई पदस्थापना मिली और तेजस्वी यादव का निजी सचिव बनाया गया. प्रीतम के पिता का नाम सुभाष चंद्र निराला है. वे बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं. वहीं अनुराग और सिकंदर प्रसाद यादवेंदु दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर है. उसने अपने भतीजे अनुराग के नाम से गेस्ट हाउस के रूम बुक कराए थे.  

गेस्ट हाउस में रातभर  पेपर रटवाया

पुलिस ने अनुराग और सिकंदर प्रसाद को हिरासत में ले लिया है. माना जा रहा है कि सिकंदर पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड है. उसने ही गेस्ट हाउस में परीक्षार्थियों को रखवाने और गैंग की मदद से पेपर रटवाने का प्लान बनाया. कहा जा रहा कि सभी छात्रों को रातभर गेस्ट हाउस में रखकर पेपर रटवाया गया. सिंकदर और अनुराग ने अपने गुनाह कबूल लिए हैं. पेपर लीक करने का मास्टरमाइंड सिकंदर प्रसाद और प्रीतम रिश्तेदार हैं. उसे कमरा बुक कराना था तो उसने प्रीतम से मदद मांगी. सिकंदर ये कमरा में अपने भतीजे अनुराग यादव समेत तीन और छात्रों को ठहराया था. यह गेस्ट हाउस पटना चिड़ियाघर और पटना हवाई अड्डे के पास स्थित है और NHAI के गुलजारबाग डिवीजन का है.  

बिहार में गिरफ्तार किए गए 13 लोगों में से चार ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने NEET की परीक्षा दी थी, जबकि अन्य उनके माता-पिता और एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं. कथित तौर पर उन्हें वहां उत्तरों के साथ NEET का प्रश्नपत्र मिला. इसके अलावा, गुजरात के गोधरा में दो परीक्षा केंद्र राज्य पुलिस की जांच के दायरे में हैं, जिन पर कथित तौर पर अभ्यर्थियों को उनकी OMR शीट में सही उत्तर भरने में मदद करने का आरोप है.