T20 World Cup 2026

'फिल्म Interstellar के कुल बजट से भी कम है Chandrayaan-3 का बजट', दावे पर क्या बोले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन पर 615 करोड़ रुपए की लागत आई है. जोकि बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की भी कई फिल्मों के बजट से काफी हम है.

Sagar Bhardwaj

नई दिल्ली: स्पेस एक्स कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भारत के चंद्रयान मिशन की जमकर तारीफ की है. @Newsthink नाम के ट्विटर हैंडल से चंद्रयान-3 को लेकर एक पोस्ट किया गया था, जिसमें कहा गया था, 'भारत ने केवल 75 मिलियन डॉलर में चंद्रयान भेज दिया जो कि हॉलीवुड की साईफाई फिल्म इंटरस्टेलर (Interstellar) के बजट 165 मिलियन डॉलर से भी कम है.'  एलन मस्क ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- गुड फॉर इंडिया

वहीं पूर्व पत्रकार सिंडी पोम ने भारत के चंद्रयान-3 के बजट को लेकर कहा कि जब आप महसूस करेंगे कि भारत के चंद्रयान-3 का बजट 75 मिलियन डॉलर इंटरस्टेलर के 165 मिलियन डॉलर के बजट से भी कम हैं तो आप पागल हो जाएंगे.

हॉलीवुड की कई फिल्मों से कम था चंद्रयान-3 का बजट

चंद्रयान-3 मिशन को पूरा करने में 615 करोड़ रुपए की लागत आई है. जोकि बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की भी कई फिल्मों के बजट से काफी हम है.

बता दें कि इतने बड़े मिशन की लागत काफी ज्यादा होती है. रूस के लूना-25 की लागत लगभग 1600 करोड़ रुपए आई थी, जबकि भारत के चंद्रयान-3 का बजट केवल 615 करोड़ है.  

आपको जानकर हैरानी होगी की भारत के इस मिशन की लागत फिल्म  Barbie, RRR, Avatar और Oppenheimer जैसी फिल्मों से भी कम है.

हाल ही में रिलीज हुई Oppenheimer  फिल्म का बजट करीब 830 करोड़ रुपए था, जबकि फिल्म  Barbie चंद्रयान-3  की लागत की दोगुनी लागत 1200 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई थी.

इसरो ने लगाया था 600 करोड़ का अनुमान

वैसे तो इसरो ने चंद्रयान-3 पर 600 करोड़ के खर्च का अनुमान लगाया था लेकिन पूरे मिशन पर कुल 615 करोड़ रुपए खर्च हुए. यानी आज के समय में जितने रुपये में धरती पर एक फिल्म नहीं बनती उससे कम बजट में हमने चांद को फतह कर दिया.

भारत के चंद्रयान 1 और चंद्रयान 2 मिशन भी अन्य देशों की तुलना में काफी सस्ते थे. भारत का चंद्रयान 1 चीन के मून मिशन की तुलना में ढाई गुना सस्ता था. चंद्रयान 1 पर कुल  386 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जबकि चीन के चंद्रयान चांग-ई 1 की लागत 180 मिलियन डॉलर थी. वहीं, 2019 में लॉन्च हुए चंद्रयान 2 की कुल लागत 978 करोड़ थी, जिसमें 603 करोड़ मिशन और 375 करोड़ लॉन्चिंग पर खर्च हुए थे.

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर राष्ट्रपति, सीजेआई, उपराष्ट्रपति ने जाहिर की खुशी, जानें क्या जाहिर की प्रतिक्रिया