नई दिल्ली: चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग होने के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है. शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो और मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि "यह एक अविस्मरणीय क्षण है और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित किया है. ये एक ऐसी घटना है जो जीवनकाल में एक बार होती है. मैं इसरो, चंद्रयान-3 मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देती हूं और उन्हें आगे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं"
After watching live telecast of moon landing of Vikram lander, President Droupadi Murmu conveyed her congratulatory message to ISRO and everyone associated with Chandrayaan-3 mission. pic.twitter.com/Q5Yj4tq1kI
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 23, 2023
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मानव इतिहास का अविस्मरणीय पल, अतुलनीय उपलब्धि. आजादी के अमृतकाल में भारत के उदय का प्रतीक. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इसरो ने गौरव का क्षण दिया. इसकी स्मृति सृष्टि की उम्र भर रहेगी. इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं को बधाई. जय हिंद"
मानव इतिहास का अविस्मरणीय पल, अतुलनीय उपलब्धि. आजादी के अमृतकाल में भारत के उदय का प्रतीक. #चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और @isro ने गौरव का क्षण दिया. इसकी स्मृति सृष्टि की उम्र भर रहेगी. इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं को बधाई. जय हिंद.
— Harivansh (@harivansh1956) August 23, 2023
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि “यह हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में बेहद गर्व की बात है कि मैंने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखी. चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले देशों के एक चुनिंदा समूह में शामिल कर दिया है. यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है. य ह राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है. मेरा इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इसरो और वैज्ञानिक समुदाय को हार्दिक बधाई. उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है”
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यह प्रयास करने वाला पहला देश बन गया है.यह भारत के उत्थान का संकेत देने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि है! इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई और देश के दूरदर्शी नेतृत्व को बधाई"
With the successful landing of #Chandrayaan3, India becomes the fourth country to accomplish a soft landing on the lunar surface, and the very first country to achieve this endeavour on the south pole of the Moon.
— Vice President of India (@VPIndia) August 23, 2023
This is a historic feat signalling the rise of Bharat!…
विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के साथ, भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है. यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि भारत दुनिया में चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है. यह सफलता भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में क्षमता और शक्ति का प्रमाण है.