पांच दिनों तक नाली में फंसा युवक मांगता रहा मदद! हाथ दिखने पर लोगों ने समझा शव
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नोएडा जैसा एक मामला सामने आया है. जिसमें एक व्यक्ति पांच दिनों तक नाले में फंसा रहा और मदद मांगता रहा. हालांकि इस युवक की किस्मत अच्छी थी, उसकी जान बच गई.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक अजीब मामला सामने आया है. जिसमें एक एक युवक पांच दिनों तक नाली में फंसा रहा और मदद मांगता रहा. इस घटना में युवक को जीवित बचा लिया गया, लेकिन ठंड की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई. शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में नाली की स्लैब के नीचे एक युवक पांच दिनों तक फंसा रहा.
इस पूरे मामले पर लोगों का ध्यान तब गया जब नाली से लोगों को एक हाथ नजर आया. शुरुआत में सबको लगा कि शायद यह किसी का शव हो लेकिन जब मदद के लिए आवाजें सुनाई देने लगी तो लोग तुरंत मदद करने पहुंचें. उस जगह पर भीड़ जमा होने लगी और तुरंत स्थानीय निवासियों ने जेसीबी बुलवाया.
पांच दिनों तक लड़ता रहा जंग
जेसीबी जगह पर पहुंच कर नाली की स्लैब तोड़ना शुरू कर दिया. सावधानीपूर्वक स्लैब हटाने के बाद युवक को बाहर निकाला गया. बाहर आते ही वह ठंड से कांप रहा था और बहकी-बहकी बातें कर रहा था. सूत्रों के अनुसार, युवक करीब पांच दिनों तक नाली में फंसा रहा. ठंड और भूख से उसकी हालत खराब हो चुकी थी.
बाहर निकालने के बाद उनसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. युवक का नाम राम कुमार चौहान बताया जा रहा है. वह मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है. उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है. हालांकि पांच दिनों से फंसे होने की वजह से भी हो सकता है कि वह परेशान हो गया हो.
पुलिस ने दी जानकारी
कोतवाली थाना प्रभारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस युवक के परिवार से संपर्क करने और पूरा मामला समझने का प्रयास कर रही है. वहीं, नगर निगम ने स्लैब तोड़ने या नाली की सफाई से जुड़ी किसी कार्रवाई से इनकार किया है.
अधिकारियों का कहना है कि नाली बंद होने के कारण ऐसी स्थिति बनी होगी, लेकिन इसकी जांच की जाएगी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. लोग युवक की जान बचाने वाली स्थानीय लोगों की सराहना कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे देखकर शहर में नालियों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं.
और पढ़ें
- T20 World Cup 2026: 'भारत की धमकियों से नहीं डरते....' मैच के बीच क्यों PCB चेयरमैन ने घसीटा फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का नाम
- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वंदे भारत समेत दर्जनों ट्रेनें 15 दिन चलेंगी लेट, यहां चेक करें नया टाइमटेबल
- 'किताब की कोई कॉपी पब्लिश या बेची नहीं गई...', पूर्व सेना प्रमुख की आत्मकथा पर बढ़ते बवाल पर पेंगुइन इंडिया ने दी सफाई