Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Puducherry Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

Weather Update: अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत! आज कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: देश के कई हिस्सों में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड से लोग बेहाल हैं. मौसम का मिजाज बीते कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

Purushottam Kumar

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में बीते कई दिनों  से सर्दी का सितम जारी है. देश के कई हिस्सों में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड से लोग बेहाल हैं. मौसम का मिजाज बीते कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है. शुक्रवार को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के दक्षिणी तट और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई तो वहीं, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है.

कई राज्यों में शीत लहर

शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखने को मिली है. इसके अलावा पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखने को मिला तो वहीं, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों तथा पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा.

आज कैसा रहने वाला है मौसम

देश के कई हिस्सों में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के बीच कुछ राज्यों में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है. निजी वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार तमिलनाडु के दक्षिणी तट और ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों  में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की आशंका है. इसके अलावा लक्षद्वीप, दक्षिणी केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा

वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में  घना से लेकर बहुत घना कोहरा छा सकता है तो वहीं,  पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके अलावा अगर हम कोल्ड डे की स्थिति की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी जा सकती है.