Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'98 लाख रुपये मिले हैं लेकिन राजनाथ सिंह का दावा झूठा है...', अग्निवीर के पिता ने ऐसा क्यों कहा?

Agniveer Ajay Kumar: अग्निवीर के शहीद होने पर पैसे मिलते हैं या नहीं, इस पर विवाद जारी है. अपनी जान गंवाने वाले अजय कुमार के पिता ने कुछ ऐसी बातें कही हैं जिनसे हर कोई कन्फ्यूज हो गया है. उन्हीं की बातों को हर पक्ष अपने हिसाब से पेश कर रहा है और इस पर जमकर राजनीति भी हो रही है. सोशल मीडिया पर उनके पिता के बयान भी अलग-अलग तरह से वायरल हो रहे हैं. राहुल गांधी ने भी दो दिन पहले एक वीडियो जारी किया था, जिसको लेकर खूब चर्चाएं हुईं. 

IDL
India Daily Live

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने दावा किया था कि केंद्र सरकार शहीद अग्निवीरों के परिवार को सहायता राशि नहीं देती. इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तुरंत कहा कि राहुल झूठ बोल रहे हैं और शहीद अग्निवीर के परिवार को 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने वीडियो जारी किए. फिर भारतीय सेना ने भी स्पष्टीकरण जारी किया. इस बीच शहीद अजय कुमार के पिता ने कुछ ऐसा कहा है जिससे हर कोई कन्फ्यूज हो गया है. उन्होंने पैसे मिलने की बात को स्वीकार किया है लेकिन यह भी कहा कि राजनाथ सिंह का दावा झूठा है. ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच की बयानबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है.

23 साल की उम्र में अग्निवीर अजय सिंह इसी साल जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में हुए एक लैंडमाइन ब्लास्ट में मारे गए थे. अजय सिंह पंजाब के लुधियाना के पायल सब-डिवीजन के रहने वाले थे. 29 मई को लुधियाना में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अजय सिंह के परिवार से मुलाकात की थी. इसी मुलाकात के आधार पर राहुल गांधी ने लोकसभा में दावा किया कि अजय सिंह के परिवार को सरकार की ओर से मदद नहीं दी गई.

राहुल गांधी के वीडियो में क्या था?

इसी गुरुवार को अजय सिंह के परिवार ने कहा था कि उनके बेटे की मौत के 6 महीने बाद भी केंद्र सरकार या सेना की ओर से अनुग्रह राशि यानी मुआवजा नहीं मिला था. राहुल गांधी ने 3 जुलाई को वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के मुताबिक, अजय सिंह के पिता ने राजनाथ सिंह के बयान पर कहा कि उन्हें कोई पैसे नहीं मिले हैं और राजनाथ सिंह की बात गलत है. राहुल गांधी ने दावा किया कि राजनाथ सिंह ने संसद में झूठ बोला है.

सूत्रों के मुताबिक, इसमें से 98.39 लाख रुपये शहीद के परिवार को दिए जा चुके हैं. बाकी के 67.4 लाख रुपये प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिए जाएंगे. बता दें कि शहीद अजय कुमार के पिता ने भावुक होते हुए यह भी कहा था, 'हमने पैसे नहीं मांगे, हमारा बेटा लौटा दिया. अगर सरकार हमारा बेटा लौटा सकती है तो हमें एक पैसा नहीं चाहिए.'