छत्तीसगढ़ के CM बनने के बाद विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया, सचिवालय पहुंचकर संभाला कार्यभार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विष्णुदेव साय ने पार्टी और जनता का आभार जताया है.
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विष्णुदेव साय ने पार्टी और जनता का आभार जताया है. विष्णुदेव साय ने पार्टी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा "आज शपथ ग्रहण समारोह था. मैंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ के CM के रूप में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हमने कार्यभार संभाल लिया है. जल्द ही हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे. छत्तीसगढ़ की जनता ने BJP पर भरोसा दिखाया है, हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. कल हम कैबिनेट बैठक भी करेंगे."
विष्णुदेव साय ने पार्टी और जनता का जताया आभार
जानें कौन है विष्णु देव साय?
छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले विष्णु देव साय को CM बनाकर BJP ने बड़ा सियासी मास्टर स्ट्रोक चला है. आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने के बाद BJP ने आदिवासी समाज को एक और बड़ा तोहफा दिया है. विष्णुदेव साय के सियासी सफर की शुरुआत साल 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में किया था. साल 1990 में उन्होंने पहली बार जिले के तपकरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल करके विधायक चुने गए थे. साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में 4 बार रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए. उसके बाद साल 2014 में मोदी सरकार में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहे. इस बार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करके छत्तीसगढ़ के अगले सीएम को तौर पर शपथ ली है.