विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान
छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक सीएम के नाम पर मुहर लग गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के अगले नए मुख्यमंत्री होंगे.
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक सीएम के नाम पर मुहर लग गयी है. विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के अगले नए मुख्यमंत्री होंगे. दिल्ली से रायपुर गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों से चर्चा करने के बाद सीएम के नाम के तौर पर विष्णुदेव साय के नाम का ऐलान किया है.
जानें कौन है विष्णुदेव साय?
विष्णुदेव साय के सियासी सफर की शुरुआत साल 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में किया था. साल 1990 में उन्होंने पहली बार जिले के तपकरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल करके विधायक चुने गए थे. साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में 4 बार रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए. उसके बाद साल 2014 में मोदी सरकार में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहे. साय को संगठन में काम करने का भी लंबा अनुभव है. पार्टी ने उन्हें 2006 और 2020 में दो बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके है. मौजूदा समय में विष्णुदेव साय बीजेपी के राष्ट्रीय कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं. विष्णुदेव साय आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में कुनकुरी विधानसभा से बड़ी जीत हासिल करके छत्तीसगढ़ के अगले सीएम को तौर पर जल्द शपथ लेंगे.
विष्णुदेव साय के नाम पर लगी मुहर
छत्तीसगढ़ में 54 विधानसभा सीटों हासिल करने के बाद बीजेपी में सीएम फेस को लेकर तमाम नाम सामने आ रहे है. इस बात के इस बात के कयास तेज हो चले है कि बीजेपी किसी सरप्राइजिंग नाम के साथ सबको चौंका सकती है. ऐसे में आदिवासी चेहरे के तौर पर विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाते हुए BJP ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है.