T20 World Cup 2026

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के चौकस इंतजामात, जानें कैसी चल रही तैयारी?

राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह से पहले शिव सेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने शनिवार को अयोध्या का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमने राम लला के दर्शन किए.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह से पहले शिव सेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने शनिवार को अयोध्या का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमने राम लला के दर्शन किए. हमने राम मंदिर का निर्माण भी देखा. 22 जनवरी को हर किसी का सपना पूरा होने जा रहा है. वह हर किसी के लिए एक भावनात्मक क्षण होगा. हम जब भी अयोध्या आए एक झोपड़ी में भगवान राम के दर्शन किये लेकिन अब 22 जनवरी से हम भव्य मंदिर के दर्शन करेंगे. पीएम मोदी ने इसके लिए संघर्ष किया है.

हर किसी के लिए एक भावनात्मक क्षण

अयोध्या में चौकस सुरक्षा व्यवस्था 

अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के साथ बैठक की है. इसका मकसद घटनाओं के अनुक्रम का विवरण हासिल करना था. पुलिस पूरे जिले में तैनात कर दी गई है. राम मंदिर के आसपास के इलाकों और टेंट सिटी में सीसीटीवी लगाए गए हैं. पुलिस बल इस तरह से तैनात की जाएगी जिससे आने वाले मेहमानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का मुहूर्त 

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त निकाला गया है. जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा. मध्‍याह्न काल में मृगशिरा नक्षत्र में 84 सेकेंड के मुहूर्त में प्रधानमंत्री मोदी रामलला के विग्रह की आंखों में बंधी पट्टी यानी दिव्‍य दृष्टि खोलने के बाद काजल व टीका लगाने के साथ-साथ भगवान रामलला की महाआरती करेंगे.