menu-icon
India Daily

UP Police: यूपी में हिंदू पंचांग के हिसाब से तैनात किए जाएंगे पुलिसकर्मी, जानें क्या है पूरी कहानी?

UP Police : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व यानी 14 अगस्त को जारी किए गए सर्कुलर में बताया कि चंद्रमा की गतिविधियों के हिसाब से हम पुलिस गतिविधियों को संचालित करते हैं.

Gyanendra Tiwari
UP Police: यूपी में  हिंदू पंचांग के हिसाब से तैनात किए जाएंगे पुलिसकर्मी, जानें क्या है पूरी कहानी?

UP Police Hindu Panchang: उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में अपराध को कम करने के  लिए अब हिंदू पंचांग का इस्तेमाल करेगी. ये खबर थोड़ी अजीब लग रही है लेकिन सच है.  यूपी के डीजीपी विजय कुमार (UP DGP Vijay Kumar) ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हिंदू कैलेंडर या हिंदू पंचांग का इस्तेमाल करके ये पता लगाएं कि किस अवधि में अपराध घटने की संभावना ज्यादा है. उस हिसाब से सतर्कता बरतें.

यह भी पढ़ें- अब देश में होगा कारों का Crash Test, मिलेगी सेफ्टी रेटिंग...जानें पूरी डिटेल

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व यानी 14 अगस्त को जारी किए गए सर्कुलर में बताया कि चंद्रमा की गतिविधियों के हिसाब से हम पुलिस गतिविधियों को संचालित करते हैं. चांद के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कब चंद्रमा निकलेगा. कब गुप्त अंधेरा  रहेगा. रात कैसे आंशिक रूप से अंधेरी होती है. पुलिस को इसलिए जानना चाहिए ताकि वह सतर्क रहकर और अपराधों पर अंकुश लगाए.


डीजीपी  विजय कुमार ने बताया कि रिकॉर्ड के विश्लेषण से पता चलता है कि  'अमावस्या' से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद की रात में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं. यूपी पुलिस के इस सर्कुलर में कहा गया कि हर महीने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के स्तर पर इस तरह का विश्लेषण किया जाना चाहिए.

बीजेपी की ओर से कहा गया कि अमावस्या की तारीख से एक सप्ताह पहले और बाद तक पुलिस को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. 16 अगस्त, 14 सितंबर और 14 अक्टूबर को अमावस्या है. इस दौरान एक हफ्ते पहले और बाद तक पुलिस महकमे को सख्ती और प्रभावी तरीके से रात्रि गश्त करनी चाहिए.

यूपी पुलिस के इस नए फॉर्मूले को लेकर सोशल मीडिया की जनता भी चकित है. हालांकि इस तरह से योजना बनाकर आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें- बड़ी साजिश नाकाम, जम्मू के नगरोटा में हाईवे पर IED बरामद...बढ़ाई गई अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा