क्या एक बार फिर भारत में लगने जा रहा है लॉकडाउन? अफवाहों के बीच सरकार ने तोड़ी चुप्पी

देश में लॉकडाउन लगने जैसी अफवाहों पर सरकार ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को साफ किया कि केंद्र सरकार कोविड-19 महामारी के समय की तरह लॉकडाउन लगाने की किसी भी योजना पर विचार नहीं कर रही है.

pinterest
Antima Pal

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. सोशल मीडिया पर फैल रही लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार इस तरह का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

क्या एक बार फिर भारत में लगने जा रहा है लॉकडाउन?

ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच कुछ लोग पेट्रोल पंपों पर पैनिक बाइंग कर रहे हैं. अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं. इस स्थिति में मंत्री पुरी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. 

सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की घोषणा की है. इसका मकसद आम लोगों पर बढ़ते दबाव को कम करना है. तेल कंपनियों ने भी स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आयात सामान्य रूप से जारी है. कोरोना काल जैसा लॉकडाउन लगाने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थी. कई लोग इसे लेकर चिंतित थे. लेकिन केंद्र सरकार ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है.