नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. सोशल मीडिया पर फैल रही लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार इस तरह का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.
ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच कुछ लोग पेट्रोल पंपों पर पैनिक बाइंग कर रहे हैं. अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं. इस स्थिति में मंत्री पुरी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाना जिम्मेदारहीन और हानिकारक है. मंत्री पुरी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि सरकार कोई ऐसे प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है.'
हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा कि वैश्विक स्थिति लगातार बदल रही है और भारत सरकार ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखला तथा जरूरी वस्तुओं पर नजर रखे हुए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है. ताकि नागरिकों को ईंधन, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण सामानों की निरंतर उपलब्धता बनी रहे.
'भारत किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार'
पुरी ने कहा कि भारत किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा- 'भारत ने वैश्विक अनिश्चितताओं का हमेशा साहस से सामना किया है और हम समय पर, सक्रिय तथा समन्वित तरीके से काम करते रहेंगे.'
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says, "I want to reassure people that there shall not be any lockdown..."
— ANI (@ANI) March 27, 2026
" I am surprised that some leaders are saying there will be a lockdown and there will be shortages of fuel. These are baseless. Such remarks coming from those in… https://t.co/3EltmVkKnn pic.twitter.com/vpwf1Jzrzf
सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की घोषणा की है. इसका मकसद आम लोगों पर बढ़ते दबाव को कम करना है. तेल कंपनियों ने भी स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आयात सामान्य रूप से जारी है. कोरोना काल जैसा लॉकडाउन लगाने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थी. कई लोग इसे लेकर चिंतित थे. लेकिन केंद्र सरकार ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है.