T20 World Cup 2026

WATCH: बिहार सरकार पर बरसे गिरिराज, बोले- शरिया कानून लागू करना चाहते हैं नीतीश कुमार

बिहार में छुट्टियों को लेकर की गई कटौती के बाद अब सियासी संग्राम छिड़ गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार सनातन और संस्कृति को खत्म करने के लिए इस तरह की नीति लाई है.

Abhiranjan Kumar

Bihar Politics Over School Holidays: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर सियासी वार किए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे बिहार के स्कूलों में ‘हिंदू त्योहारों’ की छुट्टियों में कटौती कर राज्य की नीतीश कुमार सरकार शरिया लागू कर इस्लामिक स्टेट स्थापित करना चाहती है. गिरिराज सिंह ने ये टिप्पणी अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान कही. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका.

नीतीश सरकार पर बरसे गिरिराज

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार सनातन और संस्कृति को खत्म करने के लिए इस तरह की नीति लाई है. बिहार सरकार में हिम्मत नहीं है कि मुस्लिम पर्व की बड़ी छुट्टी में कटौती कर सके. हिंदू जातियों में विभक्त है, हिंदू वोट बैंक नहीं है इसलिए सनातन धर्म पर हमला कर इस तरह का कानून ला रहे हैं. जिस दिन हिंदू एकजुट हो जाएगा, इस तरह का कानून बिहार सरकार को खत्म करना होगा.

 

'बच्चों को सनातन संस्कृति से अलग करने की कोशिश'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''ये बच्चों को सनातन संस्कृति से अलग करने की कोशिश है ताकि वो हरितालिका तीज, जन्माष्टमी और नवरात्रि जैसे त्योहारों के प्रति अनजान बने रहें.'' सिंह ने कहा कि हम नीतीश कुमार के मंसूबे को नाकाम करने के लिए हिंदुओं को एकजुट करेंगे जिन्होंने बिहार को पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का गढ़ बना दिया है. उनके सहयोगी लालू प्रसाद यादव जब सत्ता में थे तब उन्होंने सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) को फलने-फूलने दिया.

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...G20 Summit के चलते रेलवे ने 200 से अधिक ट्रेनों को किया कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट