T20 World Cup 2026

'मैं फेवरेट पोस्ट तो...', उदयनिधि स्टालिन ने डिप्टी CM बनने की चर्चाओं पर दे दिया जवाब

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. डीएमके में इस बात की चर्चा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इसपर फैसला लेने वाले हैं. इससे पहले इस साल जनवरी भी ये बात उठी थी कि उदयनिधि को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. 

Social Media
India Daily Live

तमिलनाडु में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का प्रमोशन हो सकता है. उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की मांग उठ रही है. डीएमके के संगठन सचिव आर एस भारती ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उदयनिधि की पदोन्नति चाहते हैं. हालांकि अभी तक पार्टी अध्यक्ष और सीएम एमके स्टालिन ने कुछ नहीं बोला है. 

CM बनने की चर्चाओं पर बोलते हुए तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा,  आज एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें मुझे हमारे सीएम और पार्टी अध्यक्ष की मदद करने का प्रभार दिया गया है. डिप्टी सीएम के पद पर पदोन्नति की खबर आ रही है, मैंने पहले कहा था कि हमारी सरकार में सभी मंत्री उपमुख्यमंत्री हैं. मेरे हिसाब से यूथ विंग सचिव का पद मेरा पसंदीदा है. जो भी गठबंधन आएगा, हमारा नेता जीतेगा और एमके स्टालिन फिर से सीएम का पद संभालेंगे. हमारा डीएमके गठबंधन 2026 के विधानसभा चुनावों में जीतने जा रहा है.

एमके स्टालिन लेंगे फैसला 

सूत्रों के मुताबिक उदयनिधि का प्रमोशन एमके स्टालिन की अमेरिका यात्रा से पहले हो जाएगी. इसका मकसद सीएम स्टालिन पर बोझ कम करना है. साथ ही एमके स्टालिन अपने बेटे को पार्टी में प्रमोट करना चाहते हैं, क्योंकि राज्य में 2026 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले इस साल जनवरी भी ये बात उठी थी कि उदयनिधि को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. 

2021 के विधानसभा चुनाव में डीएमके ने उदयनिधि को सुरक्षित मानी जाने वाली चेन्नई की चेपक-तिरुवल्लिकेनी सीट से उम्मीदवार बनाया. चुनाव के दौरान उदयनिधि ने पूरे राज्य में घुमकर पार्टी के प्रचार किया. इस दौरान वो अपने साथ एक ईंट रखते थे. रैली में लोगों को दिखातर कहते थे कि कैसे एआईडीएमके-बीजेपी की सरकार ने मदुरै में बनने वाले एम्स के काम को पूरा नहीं किया. 

सनातन धर्म पर दिया विवादित बयान

उदयनिधि सनातन धर्म पर बयान देकर विवादों में आए. उनकी खूब आलोचना हुई. टीबी से लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहे.  उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन का सिर्फ विरोध ही नहीं होना चाहिए बल्कि इसे खत्म कर देना चाहिए. मच्छर, मलेरिया, कोरोना का विरोध नहीं करते उन्हें जड़ से खत्म करना पड़ता है. इसी तरह सनातन धर्म को भी जड़ से खत्म करना चाहिए.