नशे में धुत आदमी ने हथौड़ा मारकर की अपने ही घर के 3 लोगों की हत्या, पत्नी-बहू-पोती को उतारा मौत के घाट
ओडिशा के देवगढ़ जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें नशे में धुत एक आदमी ने पारिवारिक झगड़े के दौरान रिवार के तीन सदस्यों पर मार डाला.
देवगढ़: ओडिशा के देवगढ़ जिले में एक बुजुर्ग आदमी ने अपनी पत्नी, बहू और छोटी पोती को हथौड़े से मार डाला. खबरों के अनुसार, आरोपी का नाम रमेश है और जिस समय ये घटना हुई वो नशे में था. पुलिस ने बताया कि लंबे समय से चल रहे पारिवारिक झगड़े के दौरान रिवार के तीन सदस्यों पर हमला किया. उसने उन पर हथौड़े से वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद रमेश घर से भाग गया.
मौके पर पहुंची पुलिस:
रमेश के बेटे के घर पहुंचने के बाद वो डर गया और उसने तुरंत पुलिस को फोन किया. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. परिवार के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई. अधिकारियों का मानना है कि हत्याओं के पीछे मुख्य कारण परिवार के अंदर लंबे समय से चल रहा घरेलू झगड़ा था. रमेश के बेटे से भी पूछताछ की जाएगी और यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर झगड़ की जड़ क्या थी.
क्या है पुलिस का कहना:
एक पुलिस ऑफिसर ने कहा, “यह घटना कल रात करीब 11 बजे हुई. इसका मुख्य कारण पारिवारिक झगड़ा है. कॉल मिलने के बाद हमारी टीम पहुंची और शिकायत दर्ज कर ली गई है.” पुलिस ने पूरी जांच शुरू कर दी है. वे पड़ोसियों और गांव वालों से पूछताछ कर रहे हैं, जिससे यह समझा जा सके कि असल में क्या हुआ था. एक फोरेंसिक टीम रमेश के घर जाकर सबूत इक्ट्ठा करेगी, जिसमें फिंगरप्रिंट और ब्लड सैंपल शामिल होंगे. जिस हथौड़े से हमला किया गया था, वो भी बरामद कर लिया गया है.
Also Read
- आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध ने ली 13 जानें! 11 की हालत नाजुक, किडनी फेलियर से हुई बुजुर्गों की मौत; सप्लायर गिरफ्तार
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अब नहीं होगा भारतीय जहाजों पर हमला! एस जयशंकर ने एक फोन से ईरान के साथ कर ली डील डन
- Parliament Budget Session Live Updates: विपक्ष का विरोध तेज, लोकसभा एक बार फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
रमेश के खिलाफ केस दर्ज:
रमेश के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया गया है. पुलिस टीमें आस-पास के गांवों और इलाकों में उसकी तलाश कर रही हैं. वो उन सभी संभावित जगहों पर जांच कर रहे हैं जहां वह छिपा हो सकता है.
इस तरह के मामले अक्सर देखे जाते हैं, जिसमें शराब के नशे में कोई ऐसा कदम उठा लिया जाता है, जो किसी का जीवन बर्बाद कर सकता है. इस बात पर भी विचार किया जाना चाहिए कि आखिर बहस कभी-कभी इतनी बड़ी हिंसा का कारण कैसे बन सकती है.