IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

ट्रेन के पहिए में डाली चेन और पटरी से बांध दिया, आपको पता है ऐसा क्यों हुआ?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक ट्रेन को लोहे की चेन से पटरी से बांध रहा है. आखिर उसने ऐसा क्यों किया आइए जानते हैं.

ANI
India Daily Live

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन को पटरी से बांधता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के दिमाग में यह सवाल जरूर कौंधा होगा कि आखिरकार ऐसा क्या होने जा रहा है जो इस ट्रेन को लोहे की ज़ंजीर से बांधा जा रहा है? कुछ लोग सोच रहे होंगे कि क्या यह ट्रेन किसी आंधी तूफान में उड़ने वाली है जो इसे लोहे की चेन से बांधा जा रहा है? अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो बिल्कुल ठीक सोच रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पश्चिम बंगाल के हावड़ा का है, जिसमें रेलवे का एक कर्मचारी शालीमार रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के पैरों में बेड़ियां डाल रहा है यानी ट्रेन को लोहे की चेन के माध्यम से पटरियों से बांध रहा है.

रेमल तूफान के कारण बांधी जा रहीं ट्रेनें

दरअसल, आज रात पश्चिम बंगाल के तट से चक्रवाती तूफान रेमल टकराने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान के टकराने के दौरान 114 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इस दौरान हवा की यह रफ्तार 134 किलो मीटर प्रति घंटे भी पहुंच सकती है. इस इसलिए एहतियात के तौर पर ट्रेनों को लोहे की चेन से पटरी से बांधा जा रहा है, ताकि ये ट्रेनें हवा की इस तेज रफ्तार के कारण पटरी से न उतर जाएं या खिसककर आगे ने बढ़ जाएं.

कई उड़ानें और ट्रेनें रद्द
चक्रवाती तूफान रेमल के कारण कोलकाता में कई उड़ानों और दर्जनों ट्रेनों को रद्द किया गया है.  कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद किया गया है.