menu-icon
India Daily

Train Late Due To Fog: कोहरे ने लगाई ट्रेनों की स्पीड पर लगाम, दिल्ली आने वाली ये ट्रेनें हैं लेट, देखें लिस्ट

Train Late Due To Fog: कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है. ठंड के साथ उत्तर राज्यों में कोहरे छाया हुआ है, जिसके चलते दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

Gyanendra Tiwari
Train Late Due To Fog: कोहरे ने लगाई ट्रेनों की स्पीड पर लगाम, दिल्ली आने वाली ये ट्रेनें हैं लेट, देखें लिस्ट

हाइलाइट्स

  • उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर जारी
  • दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हैं लेट

Train Late Due To Fog: उत्तर भारत मौसम की मार झेल रहा है. इस वक्त राजधानी दिल्ली और पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर जम्मू कश्मीर तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है. ठंड के साथ उत्तर राज्यों में कोहरे छाया हुआ है, जिसके चलते दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसके चलते ट्रेनों की स्पीड कम हो गई. इसी कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही हैं. 

दिल्ली आने वाली ये ट्रेनें हैं लेट
आज यानी 21 जनवरी को अलग-अलग प्रदेशों से चलकर राजधानी दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 घंटे से लेकर 4 घंटे की देरी से चल रही हैं. जो ट्रेनें देरी से चल रही हैं उनकी लिस्ट नीचे दी गई है.

  • 12716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस
  • 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
  • 12919 अम्बेडकर नगर-कटरा
  • 12779 वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस
  • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
  • 15658 कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र मेल
  • 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस
  • 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • 22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस
  • 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • 12266 जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो


ठंड और कोहरे के बीच बारिश की भी आशंका है . स्काई वेदर की रिपोर्ट के अनुसार केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप,अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.