Commonwealth Games 2026

Today Weather 10 June: गर्मी से मिलेगी राहत, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! मानसून जल्द देगा दस्तक

भारी बारिश का अलर्ट जारी होने से देशभर में लोग सतर्क हो गए हैं. मौसम विभाग ने 17 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. पश्चिमी विक्षोभ और मानसून दोनों सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश संभव है.

Pinterest
Meenu Singh

नई दिल्ली: भारत में लगातार मौसम करवट ले रहा है. भारत के कई राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है. लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने करीब 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के साथ ही देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने वाली है. 

वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है जिससे पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। लोग घर से निकलते समय मौसम का पूरा अपडेट जरूर ले लें. मौसम विभाग के अनुसार 10 जून और 11 जून को उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

11-12 को हो सकती है तेज बारिश 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में तेज आंधी-तूफान का खतरा मंजरा रहा है. 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं . 


इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश

मानसून तेजी से पूरे सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आगे बढ़ चुका है. आने वाले चार-पांच दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच से सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. 

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत सातों पूर्वोत्तर राज्यों में 15 जून तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है. दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रह सकता है. 11 और 12 जून को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी आ सकती है. 

उत्तर प्रदेश में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, गोरखपुर समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ आंधी का अलर्ट है. 11 जून से पूरे राज्य में मौसम बदलेगा और बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी यूपी में ओले भी गिर सकते हैं। बिहार में 11 और 12 जून को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

आज का तापमान

शहर