IPL 2026

IPS अजयपाल शर्मा से माफी मांगने पर मजबूर हुए TMC के निलंबित प्रवक्ता रिजू दत्ता, BJP की जीत पर भी दी बधाई

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान IPS अजयपाल शर्मा पर विवादित बयान देने वाले TMC नेता रिजू दत्ता ने अब वीडियो जारी कर माफी मांगी है. साथ ही बीजेपी की जीत और केंद्र सरकार के कदमों की सराहना भी की.

Social Media
Dhiraj Kumar Dhillon

यूपी से तेजतर्रार आईपीएस अफसर अजयपाल शर्मा को खींचकर पश्चिम बंगाल ले जाने की धमकी देने वाले रिजू दत्ता माफी मांगने को मजबूर हो गए हैं. वेस्ट बंगाल इलेक्शन के दौरान सुर्खियों में रहे यूपी के IPS अजयपाल शर्मा सख्त लहजे के चलते तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निशाने पर रहे. स्थिति यहां तक पहुंच गई कि उन्हें चुनाव बाद यूपी से खींचकर ले जाने तक की बातें होने लगीं. पर चौंकाने वाली बात यह है कि अब टीएमसी के निलंबित प्रवक्ता रिजू दत्ता ने अपने इस बयान के लिए अजयपाल शर्मा से माफी मांगी है. इसके लिए उन्होंने वीडियो का सहारा लिया है और हिंसा रोकने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है. इतना ही नहीं रिजू दत्ता ने वेस्ट बंगाल में बंपर जीत के लिए बीजेपी को बधाई भी दी है.

रिजू दत्ता समेत तीन प्रवक्ता 6 साल के लिए निलंबित

बता दें कि टीएमसी ने चुनाव परिणाम आने के बाद अपने तीन प्रवक्ताओं को छह साल के ल‌िए निलंबित कर दिया है. इनमें एक नाम रिजू दत्ता का भी है और आरोप है अनुशासन उल्लंघन का. टीएमसी द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद रिजू दत्ता ने आईपीएस अजयपाल शर्मा को लेकर दिए गए आप‌त्तिजनक बयान के लिए उनसे माफी मांगी है. उन्होंने कहा- “मेरा बयान पार्टी लाइन के मुताबिक पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर था, निजी तौर पर अजयपाल शर्मा से न तो मेरी कोई नाराजगी है और न ही दुश्मनी. उस बयान के ल‌िए मैं अजयपाल शर्मा से माफी मांगता हूं.”

जानिए एक्स पर क्या कहा?

रिजू दत्ता ने एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कहा है कि मैनें टीएमसी के प्रवक्ता के तौर पर अजयपाल शर्मा को लेकर एक वीडियो बनाया था, मेरी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मुझे सच बोलने के चलते निलंबित कर दिया है और अजयपाल शर्मा पर मेरे बयान के चलते बीजेपी वालों का गुस्सा मुझ पर फूट रहा है जबकि वह बयान केवल पार्टी प्रवक्ता के तौर पर जारी किया गया था, व्यक्तिगत तौर पर नहीं.

जानिए रिजू दत्ता ने वीडियो में क्या कहा था?

बंगाल चुनाव के दौरान उस समय के टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने अपने वीडियो में कहा था कि आईपीएस अजयपाल शर्मा को बीजेपी भी नहीं बचा पाएगी, चुनाव के बाद हम उन्हें यूपी से खींच कर लाएंगे. अब उनका कहना है कि यूपी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर मैं अजयपाल शर्मा ने बिना किसी शर्त माफी मांगता हूं.