ममता बनर्जी बनीं वकील! काले कोट में पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट; चुनाव के बाद हिंसा के मामले में होगी सुनवाई
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील का ब्लैक गाउन पहने नजर आई हैं. बता दें कि TMC नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी चुनाव के बाद राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पार्टी ऑफिसेज पर हमले किए गए थे.
कोलकाता: कुछ ही समय पहले पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी TMC हार गई थी. इसके बाद से ही ममता बनर्जी लगातार आरोप लगाती हुईं नजर आ रही हैं, चुनावों में गड़बड़ी की गई है. अब एक बार फिर से ममता बनर्जी वही राग अलापती नजर आ रही हैं. उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील के ब्लैक गाउन में देखा गया है.
ममता बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े PIL मामले में मुख्य न्यायाधीश HC सुजॉय पाल के सामने पेश होने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं हैं. उम्मीद है कि वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी. यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी.
Also Read
TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "वोटर लिस्ट, काउंटिंग पर हमारी पार्टी का अपना मत है. हम विपक्ष में हैं, हमारी जो भूमिका होगी हम वो करेंगे." अब देखना यह होगा कि ममता बनर्जी इस मामले को किस तरह से आगे लेकर जाती हैं.