menu-icon
India Daily

'मेघालय में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार.. सत्ता की चाबी दिल्ली के हाथो में..', राहुल गांधी का बड़ा हमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि मेघालय राज्य से नहीं बल्कि दिल्ली से चलता है.

Avinash Kumar Singh
'मेघालय में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार.. सत्ता की चाबी दिल्ली के हाथो में..', राहुल गांधी का बड़ा हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि मेघालय राज्य से नहीं बल्कि दिल्ली से चलता है. री-भोई जिले की राजधानी नोंगपोह में मदन पहमसियेम मिनी स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा "मेघालय का शासन यहां से नहीं, बल्कि दिल्ली से होता है. यह स्वीकार्य नही है. देश पिछले 40 वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर की बेरोजगारी का सामना कर रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया था. इसके तुरंत बाद उन्होंने उसी सरकार के साथ साझेदारी की."

'मैं दिल्ली में आपका सिपाही'

मेघालय में राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिल्ली में आपका सिपाही हूं. आपको मुझसे जो भी चाहिए, मैं हमेशा उसे आप तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा. हम कभी भी किसी को आपके इतिहास, परंपरा, भाषा, धर्म या जीवन शैली को नुकसान पहुंचाने नहीं देंगे.

'प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर संघर्ष पर चुप'

राहुल गांधी ने मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया. राहुल गांधी ने कहा कि "यह बहुत चिंता का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर संघर्ष पर चुप हैं, जहां सैकड़ों कीमती जान चली गईं, और जातीय संघर्ष के कारण हजारों लोग विस्थापित हो गए. BJP इस मुद्दे को सुलझाने के प्रति गंभीर नहीं है"