गेंदबाज ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, अपनी ही गेंद पर पकड़ा रिटर्न कैच, देखें वीडियो

क्रिकेट मैच में कई कमाल के कैच पकड़े गए हैं. कुछ कैच ऐसे होते हैं जिसे देखकर हैरानी होती है और कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन होता है.

Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: क्रिकेट मैच में कई कमाल के कैच पकड़े गए हैं. कुछ कैच ऐसे होते हैं जिसे देखकर हैरानी होती है और कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन होता है. एक ऐसा ही कैच T20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में देखने को मिला. एक गेंदबाज ने अपने फॉलो थ्रू में करिश्माई कैच लियाय ऐसा अद्भुत कैच पकड़ने वाले गेंदबाज का नाम है लोगान वैन वीक.

लोगान वैन वीक ने घरेलू T20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में 22 जनवरी को खेलते हुए अपनी ही गेंदबाजी पर जबरदस्त रिटर्न कैच पकड़ा. लोगान वैन वीक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते तो नेदरलैंड्स की टीम से हैं. लेकिन, फिलहाल उनका करिश्माई इफेक्ट न्यूजीलैंड की फील्ड पर देखने को मिला है.

 

मुकाबला कैंटरबरी और वेलिंगटन के बीच खेला गया. लोगान वैन वीक वेलिंगटन की टीम का हिस्सा थे. कैंटरबरी ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 178 रन बनाए. कैंटरबरी की ओर से टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने वेलिंगटन की टीम उतरी तो वो उससे पार नहीं पा सकी. उसने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 160 रन बनाए 

लोगान वैन मैच में 2 विकेट लिए. उन्होंने  हेनरी निकल्स और टॉम लैथम को आउट किया. लोगान वैन वीक का ये दूसरा विकेट था. उन्होंने 2 ओवर में 21 रन खर्च किए.