खुशखबरी: इस दिन से शुरू हो सकता है IPL 2024


Bhoopendra Rai
23 Jan 2024

IPL

    भारत में 2008 से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया भर में पसंद किया जाता है. फैंस हर साल इसके इंतजार में रहते हैं.

क्यों जारी नहीं हुआ शेड्यूल

    इस साल IPL का 17वां सीजन होना है, जिसका ऑफिशियल शेड्यूल लोकसभा चुनाव की तारीखों के कारण अब तक घोषित नहीं हुआ है.

ये है बड़ी वजह

    लोकसभा चुनाव के दौरान IPL प्लेयर्स की सिक्योरिटी का मुद्दा गरमाया रहता है. यही वजह है कि BCCI ने अब तक शेड्यूल जारी नहीं किया.

बड़ा अपडेट आया

    इस बीच बड़ा अपडेट आया है कि IPL का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू हो कर 26 मई तक चल सकता है.

26 मई को फाइनल!

    क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि 26 मई को आईपीएल के फाइनल के 5 दिन बाद 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा.

जल्द सामने आएंगी तारीखें

    अब माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तारीखें सामने आते ही IPL तारीखों को भी ऑफिशियल कर दिया जाएगा.

सभी देशों के प्लेयर रहेंगे उपलब्ध

    IPL से पहले ही सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि उनके खिलाड़ी टूर्नामेंट खेलने के लिए फाइनल तक अवेलेबल रहेंगे.

आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाएगी टीम

    दरअसल, आईपीएल 2024 में के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया का विश्व कप स्क्वाड चुना जाएगा. सभी देशों के खिलाड़ी इस लीग से विश्व कप की तैयारी करेंगे.

More Stories