624 करोड़ की प्रॉपर्टी, करोड़ों का बैंक बैलेंस और शेयर बाजार में इन्वेंस्टमेंट; आखिर कितने अमीर हैं थलपति विजय?
आज तमिलनाडु की राजनीति में विजय नाम का एक नया अध्याय जुड़ जाएगा. थलपति का आज विजय तिलक होने के साथ ही राज्य को नया सीएम मिल जाएगा. विजय की इस सफलता के बीच उनकी संपत्ती को लेकर भी लोगों में खासी दिलचस्पी देखी जा रही है.
आज तमिलनाडु को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. एक्टर से नेता बने थलपति विजय आज तमिलनाडू के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. विजय के साथ 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पुरानी सत्ता को उखाड़ने के बाद विजय सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. राजनीति के थाला बनने के बनने के बाद अब उनकी प्रॉपर्टी, इन्वेस्टमेंट और लाइफस्टाइल में लोगों की खासी दिलचस्पी देखी जा रही है.
कितनी संपत्ति के मालिक हैं विजय
चुनाव आयोग को विजय द्वारा दी गई फाइनेंशियल डीटेल के मुताबिक उनकी नेट वर्थ तकरीबन 624 करोड़ की है. पिछले तीन 30 सालों में विजय ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक सक्सेसफुल करियर बनाया है. इस दौरान वे इस क्षेत्र के सबसे अमीर सितारों में गिने जाते हैं. चुनाव आयोग के लिए हलफनामे से पता चलता है कि उनकी कुल संपत्ति में से तकरीबन 404 करोड़ की चल संपत्ति है. वहीं 220 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. उनके फाइनेंशियल पोर्टफोलियो में बैंक डिपोजिट, लग्जरी गाड़ियां, फिक्स्ड डिपॉजिट और अलग-अलग फील्ड्स में किए गए इन्वेस्टमेंट शामिल हैं.
स्टॉक मार्केट में है जबरदस्त इन्वेस्टमेंट
विजय ने शेयर बाजार में भी इन्वेस्टमेंट किया है. हालांकि उनकी कुल संपत्ति की तुलना में इक्विटी में उनका इन्वेस्टमेट लिमिटेड ही लगता है. हलफनामे पर आधारित रिपोर्ट्स से पता चलता है कि उन्होंने शेयरों में लगभग 19.37 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है. इसमें जया नगर प्रॉपर्टी से जुड़े लगभग 19.03 लाख के शेयर, इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयरों में 9,600 का और सन पेपर मिल के शेयरों में 25,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट शामिल हैं.
लग्जरी कारों के शौकी हैं विजय
विजय को कारों के प्रति अपने शौक के लिए भी जाना जाता है. कारों के शानदार कलेक्शन के साथ-साथ विजय के सेविंग अकाउंट्स में कथित तौर पर लगभग 213 करोड़ रुपये जमा हैं. फाइनेंशियल डॉक्यमेंट से यह भी पता चलता है कि वे शेयर बाजार रिस्की इन्वेस्टमेंट के बजाय विजय फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे सिक्योर इन्वेस्टमेंट ज्यादा पसंद करते हैं.
ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हुई है कमाई
विजय की कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनके ब्लॉकबस्टर फिल्मी करियर से आया है. लेकिन उन्होंने पिछले कुछ सालों में एडवर्टाइजमेंट, पब्लिक इवेंट और पब्लिसिटी इवेंट्स के जरिए भी अच्छी-खासी कमाई की है. सिनेमा से राजनीति में उनके कदम रखने से उनकी पब्लिक इमेज और भी तातकवर हुई है जिससे वे आज तमिलनाडु की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बन गए हैं. जैसे-जैसे उनकी पॉलिटिकल पॉप्युलेरिटी बढ़ रही है विजय की फाइनेंशियल सक्सेस की कहानी भी अब उतनी ही सुर्खियां बटोर रही है.