दुश्मन की अब खैर नहीं... तेजस ने 20 हजार फीट की उंचाई से दागा अस्त्र मिसाइल, जानें क्या है इसकी खासियत

Light Combat Aircraft Tejas: भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान एलएसपी-7 तेजस ने गोवा तट पर हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है.

Purushottam Kumar

नई दिल्ली: भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान एलएसपी-7 तेजस ने गोवा तट पर हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का सफल प्रक्षेपण  किया है. रक्षा मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार यह प्रक्षेपण करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर किया गया और परीक्षण के अपने सभी उद्देश्यों को पूरा किया.

आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम
यह अस्त्र मिसाइल हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है जो सुपरसोनिक हवाई लक्ष्यों को भेदने और नष्ट करने में भी सक्षम है. इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला, अनुसंधान केंद्र इमारत और अन्य प्रयोगशालाओं द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है. यह घरेलू तेजस लड़ाकू विमानों से स्वदेशी एस्ट्रा बीवीआर फायरिंग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: विजयवाड़ा में एक-दो नहीं 400 से ज्यादा Bikes जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

क्या है इसकी खासियत
यह अस्त्र मिसाइल हवा से हवा में मार करने वाली एक स्वदेशी मिसाइल जो बियॉन्ड विजुअल रेंज हमला करने में भी सक्षम है. यह मिसाइल बेहद तेज और सटीक निशाना लगाने में सक्षम. इसका वजन 154 किलो, लंबाई 12.6 फुट, व्यास 7 इंच और इसकी मारक क्षमता 160 किमी है. इसमें हाई-एक्सप्लोसिव, प्री-फ्रैगमेंटेड एचएमएक्स हथियार भी लगाया जा सकता है.

रक्षा मंत्री ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस-एलसीए से मिसाइल की सफल फायरिंग के लिए एडीए, डीआरडीओ, सेमिलैक, डीजी-एक्यूए और उद्योग को बधाई दी है. राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस प्रक्षेपण से तेजस की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आयातित हथियारों पर निर्भरता कम होगी. रक्षा विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष ने भी सफल प्रक्षेपण में शामिल टीमों को बधाई दी है.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: क्या पृथ्वी पर लौटेगा चंद्रयान-3, 14 दिन बाद क्या करेंगे विक्रम और प्रज्ञान? जानिए हर एक सवाल का जवाब