तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, एक पकड़ा गया; 16 की तलाश में जुटीं पुलिस की 17 टीमें
तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई है. यह घटना सोमवार देर रात हुई. पुलिस ने फरार कैदियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया.
थेनी: तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई है. यह घटना सोमवार देर रात हुई. पुलिस ने फरार कैदियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया. अधिकारियों ने बताया कि 17 कैदी फरार हुए थे, जिसमें से एक को दोबारा पकड़ लिया गया है. वहीं, बाकी 16 कैदियों की तलाश जारी है.
पुलिस ने डिंडिगुल जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है. 16 जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं. यहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है. फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 स्पेशल पुलिस टीमें बनाई गई हैं.
थेनी जिले के जेल से 17 कैदी फरार:
थेनी सब-जेल से एक साथ 17 कैदियों के फरार होने की खबर ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फरार हुए कैदियों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है. बाकी 16 कैदी अभी भी फरार हैं. हालांकि, कैदी जेल से कैसे और किस रास्ते से भागे, इसकी जांच की जा रही है. पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
Also Read
- असम में खूनी वारदात से हड़कंप! गुवाहाटी के होटल में 5 की मौत, कामरूप में भीड़ के हमले में युवक की गई जान
- विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP का महामंथन, कल राष्ट्रीय कार्यालय में नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगी बड़ी बैठक
- खड़गे के ‘बाप’ वाले बयान पर बवाल! BJP का देशव्यापी प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया बचाव
डिंडिगुल में 16 जगहों पर चेक पोस्ट:
कैदियों की तलाश के लिए पुलिस ने डिंडिगुल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. डिंडिगुल के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर 16 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं. इन चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है, जिससे फरार कैदियों का पता लगाया जा सके.
पुलिस के मुताबिक, कैदियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी ने भी बताया कि फरार कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं.