अफेयर के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से किए कई बार वार
तमिलनाडु के अवड़ी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां विदुथलाई चिरुथाइगल काची की एक महिला पार्षद गोमती को पति स्टीफन राज ने एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में मौत के घाट उतार दिया.
Tamil Nadu Crime: तमिलनाडु के अवड़ी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) की एक महिला पार्षद गोमती को पति स्टीफन राज ने एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में मौत के घाट उतार दिया. गुरुवार को हुई इस वारदात ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है.
सूत्रों के अनुसार, गोमती को गुरुवार को थिरुनिनरावुर इलाके के जयराम नगर के पास एक अन्य व्यक्ति के साथ बात करते देखा गया था. स्टीफन राज को किसी ने इसकी जानकारी दी और वह तुरंत मौके पर पहुंच गया. वहां पहुंचने के बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले ली.
चाकू से गोमती पर किया वार
गुस्से में आकर स्टीफन राज ने एक चाकू निकाला और गोमती पर ताबड़तोड़ कई वार किए. गोमती वहीं मौके पर गिर पड़ीं और उसकी मौत हो गई. इस भयानक वारदात के बाद, स्टीफन राज सीधे थिरुनिनरावुर पुलिस स्टेशन गया और आत्मसमर्पण कर दिया, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है. यह घटना एक बार फिर तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.
Also Read
- Karnataka Weather Update: कर्नाटक के तटीय इलाके में जताई भारी बारिश की चेतावनी! IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जानें पूरा हाल
- Uorfi Javed: द ट्रेटर्स में उर्फी जावेद की जीत से बौखलाए हर्ष गुजराल और पूरव झा के फैंस, देने लगे रेप की धमकी, स्क्रीनशॉट वायरल
- US Independence Day 2025: आज 4 जुलाई धूमधाम से अमेरिका मना रहा है स्वतंत्रता दिवस, पढ़ें दिलचस्प इतिहास और महत्व
राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाएं
हाल ही में, 27 वर्षीय मंदिर के गार्ड अजित कुमार की हिरासत में हुई मौत ने राज्य में खूब सुर्खियां बटोरी थीं और राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बनी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उन्हें लंबे समय तक शारीरिक यातना दी गई थी, जो हिरासत में यातना के अनुरूप है.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में तमिलनाडु में 340 हत्याएं दर्ज की गईं. हालांकि, सरकार का कहना है कि यह 2024 की इसी अवधि की तुलना में 3.4% की कमी है.