IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'गुंडे के आगे झुकी AAP', स्वाति को बताया BJP का एजेंट तो मालीवाल ने किया पलटवार, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Swati Maliwal vs AAP: आम आदमी पार्टी का राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और सीएम अरविंद केजरीवाल के सचिव बिभव कुमार के बीच का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है और शुक्रवार को भी इसी मामले में कई बड़ी बातें सामने आई हैं.

India Daily Live

Swati Maliwal vs AAP: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और सीएम अरविंद केजरीवाल के सचिव बिभव कुमार के बीच हुए मारपीट मामले में चीजें संभलती नजर नहीं आ रही हैं. जहां आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद को बीजेपी का एजेंट बता दिया तो वहीं पर स्वाति मालिवाल ने भी आप को गुंडे के आगे घुटने टेकने वाली पार्टी बता दिया.

जानें क्या बोली स्वाती मालीवाल

शुक्रवार को आप की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया और एक पोस्ट के जरिए पूर्व पीएस बिभव कुमार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. स्वाति ने पार्टी को भी यू-टर्न लेने वाला बताया और कहा कि पार्टी ने डर के मामले एक गुंडे के सामने घुटने टेक दिए हैं.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,'जिन नेताओं ने कुछ दिन पहले ही पार्टी को ज्वाइन किया वो आज 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं, दो दिन पहले पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच कबूला था लेकिन आज यू-टर्न मार रही है. ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है कि अगर गिरफ्तारी हुई तो सारे राज खोल दूंगा, यही वजह है कि लखनऊ से लेकर हर जगह उसे शरण दी जा रही है. पार्टी ने उसके दबाव में हार मान ली है और एक गुंडे को बचाने के लिए मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठा रही है. कोई बात नहीं, मैं पहले भी देश की महिलाओं के लिए अकेले लड़ती आई हूं और अपने लिए भी लड़ूंगी, चाहे जितना चरित्र हनन कर लो, वक्त सब सच सामने लाएगा.'

इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • सोमवार को सीएम केजरीवाल के पूर्व पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगा.
  • आप नेता संजय सिंह ने मामला सामने आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और स्वाति मालीवाल के साथ जो कुछ भी हुआ उसकी जांच कराने का वादा किया था.
  • गुरुवार को स्वाति मालीवाल ने पुलिस के पास लिखित शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया. बिभव पर दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार स्वाति मालिवाल मदद के लिए चिल्ला रही थी लेकिन आरोपी रुका नहीं और उनके सीने, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर लात से हमला किया.
  • मालीवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरी ताकत से बार-बार हमला किया गया और 7-8 थप्पड़ मारे गए. बिभव कुमार पर IPC की IPC की धारा 354B ( छेड़छाड़, बल प्रयोग कर महिला का शीलभंग करने की कोशिश), 506 (जान से मारने की धमकी), 509 (अभद्र कमेंट करने) 308 (हमला कर जान से मारने की कोशिश) और 341 (गलत तरीके से रास्ता रोकने की कोशिश) के तहत FIR दर्ज की गई है.
  • केस दर्ज होने के कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल का रात करीब 11 बजे AIIMS ले जाकर मेडिकल करवाया, जहां से वो देर रात 3.15 बजे AIIMS से निकलीं और 3:30 बजे अपने घर पहुंचीं.
  • शुक्रवार को स्वाति मालीवाल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल का सच बताकर ट्वीट किया.
  • शुक्रवार की ही शाम को दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर पहुंची जहां उसने सोमवार को हुई मारपीट की घटना को रिक्रेएट किया गया. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सीएम आवास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है.
  • जहां एक ओर सीएम आवास पर सीन रिक्रिएट किया जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर आप नेता आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी.
  • आतिशी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि ये बताता है कि वो झूठ फैला रही हैं और पुलिस वालों को धमका रही हैं. वो जिस तरह से सोफे पर बैठ कर बिभव कुमार को धमका रही हैं उससे साफ है कि न वो दर्द से कराह रही हैं और न ही उनके कपड़े फटे हुए हैं. स्वाति मालीवाल ने ये सब बीजेपी के कहने पर किया है और ये उनके षणयंत्र की पोल खोलता है.
  • इस बीच शुक्रवार को ही बिभव कुमार ने भी ईमेल के जरिए SHO सिविल लाइन्स को स्वाति मालीवाल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और उन पर सीएम आवास में अवैध/अनधिकृत प्रवेश और अतिक्रमण करके सुरक्षा उल्लंघन करने, हंगामा करने और वहां मौजूद लोगों के काम में दखल देने का आरोप लगाया है.
  • स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अरविंद केजरीवाल से जुड़े प्रोफाइल फोटो को बदल कर विरोध का प्रतीक काला रंग कर दिया है.