West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के अगले सीएम, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है. शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम के तौर पर उनका नाम फाइनल किया गया.

@JaikyYadav16 x account
Sagar Bhardwaj

पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है. शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु के नाम की घोषणा की. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था जिसका दिलीप घोष समेत कई विधायकों ने समर्थन दिया. हालांकि भाजपा की तरफ से अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है. सुवेंदु अधिकारी, यह वही नाम है जिसने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़े अंतर से हराया था. 

दो डिप्टी सीएम के नाम पर भी लग सकती है मुहर

माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल को दो डिप्टी सीएम भी मिल सकते हैं, जिनमें से एक महिला डिप्टी सीएम हो सकता है. बता दें कि पिछले दो दशक से बंगाल का कोई डिप्टी सीएम नहीं रहा है. दिवंगत सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ज्योति बसु सरकार में इस पद पर रहने वाले अंतिम व्यक्ति थे.

कल 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

नई सरकार का शपत ग्रहण समारोह कल यानी शनिवार (9 मई) को दोपहर 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान पर होगा. शपथ ग्रहण समारोह में कई जानी-मानी हस्तियों, उद्योगपतियों और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. शपथ ग्रहण के लिए 9 मई के दिन को चुना जाने के पीछे बेहद खास वजह है. दरअसल, 9 मई रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती की तारीख है.