सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी, न्यायिक प्रक्रिया होगी तेज, केबिनेट ने दी मंजूरी
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली केबिनेट मीटिंग में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव पास, आगामी संसद सत्र में आएगा विधेयक. जजों की संख्या बढ़ने से तेज होगी न्यायिक प्रक्रिया.
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में संख्या की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. केबिनेट की मंजूरी के बाद अगले सत्र में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए संसद में विधेयक पेश किया गया. विधेयक पास होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी. मुख्य न्यायाधीश (CJI) के अलावा फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में 33 जज हैं. बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 2019 में बढ़ाई गई थी. उस समय जजों की संख्या बढ़ाकर 31 से 33 की गई थी.
काम का बोझ कम होगा, न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जजों पर काम का बोझ कम होगा. इससे न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी और लोगों को समय से न्याय मिलने में सहुलियत होगी. बता दें कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट 92000 से ज्यादा मामले लंबित हैं. सुप्रीम कोर्ट पर बढ़ते काम के बोझ को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केबिनेट मीटिंग ने मंगलवार को यह मामला रखा गया.
आगामी सत्र में आएगा विधेयकः अश्वनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि केबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद मंजूरी दे दी है. आगामी संसद सत्र में इस संबंध में विधेयक पेश किया जाएगा. विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में एक मुख्य न्यायाधीश के अलावा कुल 33 जज हैं. न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से इस मुद्दे को केंद्रीय केबिनेट के सामने रखा गया था.