T20 World Cup 2026

School Holiday: कड़ाके की ठंड और शीत लहर का कहर, देश के इन 9 राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई

School Holiday Extended: सर्दी की लहर और कोहरे के कारण कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. छात्र यहां पर बढ़ी हुई छुट्टियों की राज्यवार सूची देख सकते हैं. अगर तापमान में और गिरावट होती है, तो संभावना है कि सर्दी की छुट्टियां और बढ़ाई जाएं.

Pinterest
Princy Sharma

School Holiday List: उत्तर भारत में कड़के की ठंड से लोग बेहद परेशान हैं. इसके चलते सर्दी की तेज लहर के चलते कई राज्यों ने अपने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं. इन छुट्टियों का मकसद बच्चों को ठंडी से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इन बढ़ी हुई छुट्टियों का फायदा छात्र, माता-पिता और स्कूल स्टाफ उठा सकते हैं. स्कूलों के खुलने की तारीखें मौसम की स्थिति के आधार पर बदल भी सकती हैं. 

चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कड़के की ठंड और घने कोहरे के कारण किन राज्यों में स्कूल की छुट्टी की तारीख बड़ा दी गई है. 

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक घोषित की हैं. इसके बाद, 16 जनवरी, 2025 से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी. 

बिहार

बिहार सरकार ने सरकारी और निजी दोनों स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 11 जनवरी, 2025 तक बंद रहेंगे.

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब स्कूल का समय 9:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा, जो पहले 9 बजे से 12 बजे तक था.

हरियाणा

हरियाणा में सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है. स्कूल 16 जनवरी से फिर से खुलेगा. 

झारखंड

झारखंड में सरकारी और निजी स्कूलों को 7 जनवरी से 11 जनवरी, 2025 तक छुट्टियां दी गई हैं. यह फैसला मौसम की स्थिति को देखते हुए लिया गया है.

लखनऊ

लखनऊ में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 11 जनवरी, 2025 तक बंद रहेंगे. कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएँ आयोजित की जाएंगी.  

तेलंगाना 

तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने इंटरमीडिएट छात्रों के लिए संक्रांति की छुट्टियां 11 से 16 जनवरी, 2025 तक घोषित की हैं. इसके बाद 17 जनवरी, 2025 से कक्षाएँ शुरू होंगी.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी से 1 फरवरी, 2025 तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं.  

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 10 दिसंबर, 2024 से 28 फरवरी, 2025 तक सर्दी की छुट्टियां दी गई हैं. कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए 16 दिसंबर, 2024 से 28 फरवरी, 2025 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं.