'सारा दोष इमरान खान का है', PAK से व्यापार पर क्या बोले एस जयशंकर? चीन को भी लताड़ा
S Jaishankar On Trade With Pakistan And China: शुक्रवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने CII के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में चीन और पाकिस्तान पर बात की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवाद पर बात करते हुए बताया की रिश्ते कैसे सामान्य हो सकते हैं.
Trade With Pakistan And China: भारत के अपने दोनों बड़े पड़ोसी चीन और पाकिस्तान के साथ काफी तनातनी है. वहीं इन देशों से रिश्ते सामान्य करने को लेकर भी उतनी ही बात होती रहती है. शुक्रवार को विदेश मंत्री जयशंकर CII के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में पहुंचे. यहां उन्होंने आतंकवाद और चीन से व्यापार को लेकर बात कही. उन्होंने पाक से सामान्य रिश्ते और व्यापार में इंबैलेंस के पीछे के तीन कारण बताए.
विदेश मंत्री एस जयशंकर सीआईआई के कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने व्यापार की राह में रोड़ा बन रहे 3 कारणों को लेकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के साथ बिगड़े संबंधों का कारण इमरान खान को बताया.
पाकिस्तान की आलोचना
पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अगर दक्षिण एशियाई देश आतंकी उद्योग बंद कर दे तो उसके साथ सामान्य व्यवहार होगा. पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गेंद उनके पाले में है. अगर वो दशकों से बना आतंक का उद्योग बंद कर दें तो उनके साथ सामान्य पड़ोसी के जैसा व्यवहार होगा. अगर वो यही करते रहते हैं तो वो उसकी छवि को दिखाता है.
इमरान खान का दोष
जयशंकर ने जोर देकर कहा कि कहा कि 2019 में पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार ने संबंधों को खराब करने के लिए लगातार स्टेप लिए. तब हमारी ओर से कुछ नहीं किया गया. संबंध बिगाड़ने पर उन्होंने काम किया है हमने नहीं. इसलिए उन्हें अपना मन बनाना होगा और दशकों से चल रहे आतंकवाद को खत्म करना होगा.
चीन से व्यापार पर क्या बोले?
चीन के बारे में बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह "अधिक जटिल" है. उन्होंने कहा कि इसके कम से कम तीन पहलू हैं. बुनियादी पहलू यह है कि सीमा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बिगड़ा हुआ है. क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ व्यापार करेंगे जो आपके ड्राइंग रूम में घुस आया हो और आपके घर को गंदा करने की कोशिश कर रहा हो?