menu-icon
India Daily

दिल्ली कैंट इलाके से 3 Crore रुपये बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने कैंट एरिया से 3 करोड़ नकदी रुपये बरामद किए हैं. इस मामलें में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये पैसा शाहदरा के एक स्क्रैप डीलर का है. हिरासत में लिए गए तीनो शख्स इसी स्क्रेप डीलर के लिए काम करते है.

auth-image
India Daily Live

बताया जा रहा है कि ये पैसे लेकर तीनों आरोपी गुरुग्राम से लेकर आए थे और दिल्ली के करोल बाग में किसी शख्स को इसको डिलीवर करना था. पुलिस ने तीनों को आईटी विभाग को सौंप दिया है.  आयकर विभाग इसकी भी जांच कर रहा है कि इस नकदी का इस्तेमाल कहीं चुनाव में तो नहीं किया जाना था.

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 22 मार्च को दिल्ली कैंट इलाके में चेकिंग के दौरान दो स्कूटी सवारों को रोका. जब उनकी तलाशी ली गई दो बैग से तीन करोड़ रुपये कैश बरामद हुए.