T20 World Cup 2026

I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूले पर बातचीत का दौर शुरू! जानें कांग्रेस का क्या है प्लान?

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सलमान खुर्शीद ने एक निजी समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कहा "लोकसभा सीटों के बारे में बातचीत रविवार से शुरू हो जाएगी और इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने की रणनीति की रूपरेखा तय करने के लिए विपक्षी इंडिया गठबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. सियासी गलियारों में कयास तेज हो चले है कि जल्द ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूला का नया प्रस्ताव सामने आ सकता है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और इंडिया गठबंधन समिति के सदस्य सलमान खुर्शीद ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. 

जानें इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का क्या होगा फार्मूला? 

सलमान खुर्शीद ने एक निजी समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कहा "लोकसभा सीटों के बारे में बातचीत रविवार से शुरू हो जाएगी और इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी. जैसे-जैसे लोग हमें समय देते रहेंगे हम बात आगे बढ़ाते रहेंगे और सीट शेयरिंग को समय से पहले तय कर लिया जाएगा. पार्टी हाईकमान ने हमें बता दिया है कि कांग्रेस अपने सहयोगियों से क्या उम्मीद रखती है. हमें पता चल जाएगा कि हम आपस में मेल खाते हैं या नहीं और हमें कहां नेगोशिएट करना है. ये सभी बातें जब मिलेंगे तो साफ हो जाएंगी. हर राज्य में फॉर्मूला अलग-अलग होगा क्योंकि हर जगह जमीनी हकीकत अलग है."

नीतीश कुमार को संयोजक बनने का दिया जा सकता प्रस्ताव

इंडिया गठबंधन को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, उनमें सीट शेयरिंग फॉर्मूले के साथ-साथ संयोजक के नाम पर सर्वानुमती बनाना है. सियासी हलकों में चल रही खबरों की मानें तो इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें संयोजक बनने का प्रस्ताव दिया जा सकता हैं. सूत्रों की मानें तो इस सप्ताह विपक्षी दलों की एक बैठक होने की उम्मीद है. जिसमें नीतीश कुमार को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. जेडीयू के कई नेता नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की वकालत कर रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संभावित पीएम उम्मीदवार के तौर पर आगे बढ़ाया है. आगामी इंडिया गठबंधन की बैठक में सीट-बंटवारे, चुनावी अभियान के साथ-साथ संयोजक के नाम पर चर्चा की उम्मीद है.