गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखी पंजाब की झांकी, राघव चड्ढा ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप
Republic Day 2024: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस गणतंत्र दिवस में पंजाब की झांकी को रिजेक्ट कर दी गई है. राघव चड्डा ने पंजाब की झांकी रिजेक्ट किए जाने को इतिहास और बलिदानों का अपमान बताया है.
Republic Day 2024: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं की परेड और अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं. इस बार के गणतंत्र दिवस में पंजाब की झांकी को रिजेक्ट कर दी गई है. जिसे लेकर राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है. राघव चड्डा ने पंजाब की झांकी रिजेक्ट किए जाने को इतिहास और बलिदानों का अपमान बताया है.
हर पंजाबी को गहरी ठेस पहुंची- राघव
राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी को बीजेपी सरकार ने खारिज कर दिया है. उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा नहीं है, बल्कि भारत की आजादी और पूर्ण गणतंत्र बनने की यात्रा में एक मील का पत्थर है. हमारी झांकी को अस्वीकार किया जाना हमारे इतिहास और बलिदानों का अपमान है और इससे हर पंजाबी को गहरी ठेस पहुंचती है.
Also Read
- 'लोकतंत्र-फोबिया से ग्रस्त है बीजेपी', चंडीगढ़ मेयर का चुनाव स्थगित होने पर राघव चड्ढा ने बीजेपी पर साधा निशाना
- चंडीगढ़ मेयर चुनाव से होगा लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज, राघव चड्ढा बोले- 'इंडिया एक और भाजपा शून्य'
- AAP सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना; बोले- आज सदन से सांसद नहीं, डेमोक्रेसी सस्पेंड हुई
पंजाब दबदा नी, पंजाब रुकदा नी- राघव
बीजेपी पर हमला तेज करते हुए राघव चड्डा ने आगे लिखा कि तुम बस इतना कर सकते हो कि नीचे गिर जाओ और एक झांकी को अस्वीकार कर दो लेकिन आप गणतंत्र बनने के लिए भारत के संघर्ष के इतिहास से हमारा नाम नहीं हटा सकते - एक ऐसा संघर्ष जिसमें आपका योगदान शून्य रहा है. उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब दबदा नी, पंजाब रुकदा नी.