राजनाथ-योगी की नए साल की शुरुआत मथुरा से, यहां जानिए व्यस्त कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

New Year 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल पर मथुरा में रहेंगे. दोनों नेता वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित सृष्टिपूर्ति महोत्सव में भाग लेंगे

Antriksh Singh

Happy New Year 2024: 1 जनवरी को मथुरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा होगा. दोनों नेता वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित सृष्टिपूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे. इस दौरान डिफेंस मिनिस्टर का शेड्यूल काफी टाइट रहेगा. वे वृंदावन में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद गर्ल्स सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने जाएंगे.

रक्षा मंत्री का कार्यक्रम

12:20 बजे वृंदावन में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे.
12:35 बजे गर्ल्स सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे.
12:55 बजे सृष्टिपूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे.
3:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम

11:20 बजे गोरखपुर से हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे.
21:10 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे.
12:15 बजे आगरा से मथुरा के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे.
12:35 बजे वृंदावन में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे.
12:40 से 12:55 बजे गर्ल्स सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
1 से 1:55 बजे सृष्टिपूर्ति महोत्सव में शामिल होंगे.
2:30 बजे मथुरा से आगरा के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे.
5:40 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था

रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा भी ले लिया है.