Budget 2026

Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल सरकार का कैबिनेट विस्तार, किरोड़ीलाल मीणा समेत ये विधायक बने मंत्री

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Cabinet Expansion: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों के 26 दिन बाद आज राजस्थान कैबिनेट का विस्तार हुआ.

Purushottam Kumar

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Cabinet Expansion: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों के 26 दिन बाद आज राजस्थान कैबिनेट का विस्तार हुआ. राजस्थान के जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. भजन लाल सरकार के कैबिनेट में डॉ किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी,मदन दिलावर, जोगाराम पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली.

भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में आज कुल 22 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है. राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई.

कैबिनेट मंत्री
किरोड़ी लाल मीणा
गजेंद्र सिंह खींवसर
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
बाबूलाल खराड़ी
मदन दिलावर
जोगा राम पटेल
सुरेश सिंह रावत
अविनाश गहलोत
जोड़ा राम कुमावत
हेमंत मीना
कन्हैया लाल चौधरी
सुमित गोदारा

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
संजय शर्मा
गौतम कुमार
झाबर सिंह खर्रा
सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
हीरालाल नागर

राज्य मंत्री
ओटाराम देवासी
मंजू बाघमार
विजय सिंह चौधरी
कृष्ण कुमार बिश्नोई
जवाहर सिंह बेढम

115 सीट पर BJP को मिली थी जीत

आपको बताते चलें, 3 दिसंबर को बीजेपी ने राजस्थान में 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, कांग्रेस महज 69 सीटें पर सिमट गई थी. इसके बाद 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने बतौर सीएम पद की शपथ ली थी. इसके साथ ही दिया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा ने बतौर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.