'MP में पुलिस कस्टडी में दलित को मरवाया, ओडिशा में आदिवासी महिला को पेड़ पर बांधकर...', BJP पर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले में पुलिस हिरासत में 35 वर्षीय दलित व्यक्ति की मौत की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार के “समर्थन” के बिना यह “संभव नहीं” था.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Rahul Gandhi: लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश में पुलिस कस्टडी में हुई दलित की हत्या को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना राज सरकार की सहायता के बगैर यह संभव नहीं हो सकता. दरअसल, मध्य प्रदेश के देवास जिले में पुलिस कस्टडी में एक 35 वर्षीय दलित की मौत हो गई थी. इसी को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. 

व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारियों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की गंभीरता को कम करने के लिए रिश्वत की मांग की थी. परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रिश्नवत न देने पर उन्होंने मुकेश लोंगरे को मार डाला. 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एक ओर मध्य प्रदेश के देवास में एक दलित युवक को मार दिया जाता है. और दूसरी ओर ओडिशा के बालासोर में एक आदिवासी महिला को पेड़ से बांधकर पीटा जाता है."

उन्होंने आगे कहा, "यह दोनों घटना बहुत ही दुखद है. बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय. बीजेपी की मनुवादी सोच की वजर से राज्य में इस तरह की घटनाएं घट रही है. ये घटनाएं राज्य सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं हैं."

राहुल गांधी ने आगे कहा, "इस तरह की शर्मनाक और निंदनीय घटनाओं को कांग्रेस कभी टॉलरेट नहीं करेगी. हमारी पार्टी बहुजनों के अधिकार और न्याय के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेगी."

रविवार को MP कांग्रेस ने सतवास थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी के राज्य इकाई प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा, "मध्य प्रदेश में जंगल राज कायम है. थाने के अंदर एक दलित व्यक्ति की हत्या कर दी गई. सीएम मोहन यादव को इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए."