हरियाणा के झज्जर में वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे राहुल गांधी, बजरंग पूनिया समेत तमाम पहलवानों से की मुलाकात
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के पहलवानों से मुलाकात की है. राहुल गांधी ने झज्जर जिले के छारा गांव में वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे. जहां उन्होंने बजरंग पूनिया समेत पहलवानों से बातचीत की है.
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के पहलवानों से मुलाकात की है. राहुल गांधी ने झज्जर जिले के छारा गांव में वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे. जहां उन्होंने बजरंग पूनिया समेत पहलवानों से बातचीत की है. राहुल गांधी ने इस दौरान पहलवानों के अखाड़े में पहुंचकर उनकी कसरतों और उनके करियर में हो रही समस्याओं के बारे में जाना. उनके साथ पहलवान बजरंग पूनिया भी दिखाई दिए. जो कुश्ती संघ के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में अहम किरदार बनकर उभरे है.
राहुल गांधी झज्जर के छारा गांव में वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे
भारतीय कुश्ती महासंघ को किया गया निलंबित
विरोध प्रदर्शन को बढ़ते देख केंद्रीय खेल मंत्रालय ने बीते रविवार को शीर्ष कुश्ती संस्था को निलंबित करने की घोषणा की. पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण के करीबी नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह सहित महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया.