Bigg Boss 20

‘कायरतापूर्ण...’, राहुल गांधी ने आशुतोष-सौरभ को हिरासत में लिए जाने पर CJP का किया समर्थन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते समय अगर तिरंगा लहराया जाता है तो उसे अपराध नहीं माना जाएगा. इसके लिए युवाओं को जेल भेजना गलत है.

ANI X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के दो नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया गया था. इसे लेकर अब विपक्षी दलों के कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते समय अगर तिरंगा लहराया जाता है तो उसे अपराध नहीं माना जाएगा. इसके लिए युवाओं को जेल भेजना गलत है. 

राहुल गांधी का यह बयान पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आया है. चलिए जानते हैं राहुल गांधी ने एक्स पर क्या पोस्ट किया है.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना अपराध नहीं है. साथ ही उन्हें युवाओं को हिरासत में भेजने को कायरता बताया है. इसके अलावा राहुल ने भी कहा कि देशभर में छात्र, युवा, पत्रकार और विपक्षी दल अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इन सभी की मांग अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जंतर-मंतर पर देश की जनता का अधिकार है और वो इसे वापस हासिल कर लेगा.


आशुतोष और सौरभ को भेजा गया पांच दिन की न्यायिक हिरासत में:

बुधवार सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. इसके बाद सौरभ और आशुतोष को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया.

पार्टी की कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि आशुतोष और सौरभ के फोन को जब्त कर लिए गए हैं. वहीं, उन्होंने अपने से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों नेताओं को देर रात तक कानूनी सहायता नहीं मिली और उन्हें सुबह करीब तीन बजे एक निजी वैन से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया.