Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: गुल्लू-नकुल की हाथापाई पर भड़के एल्विश यादव, शो के नियमों पर उठाए सवाल!

रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में घर के अंदर एक ऐसे नियम का उल्लंघन हुआ है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में घर के अंदर एक ऐसे नियम का उल्लंघन हुआ है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. गुल्लू और नकुल धुल के बीच एक ऐसा झगड़ा हुआ, जिसने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया. यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुल्लू ने नकुल को धक्का दिया, वहीं नकुल ने गुल्लू का कॉलर पकड़कर उन्हें हवा में उठा लिया. 

इस घटना के बाद घर के बाकी सदस्य भी बीच में आते नजर आए. इस लड़ाई में माही विज भी कूद गईं. अब इस लड़ाई पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच रोडीज में गुल्लू के गैंग लीडर रह चुके एल्विश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

गुल्लू-नकुल की लड़ाई पर क्या बोले एल्विश यादव?

एल्विश यादव और गुल्लू की बॉन्डिंग एमटीवी रोडीज के दौरान काफी अच्छी रही थी. गुल्लू इस शो के विजेता भी बने थे. ऐसे में बिग बॉस के घर में उनके साथ हुई घटना पर एल्विश की प्रतिक्रिया का फैंस इंतजार कर रहे थे.
एपिसोड देखने के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा. रूल्स चेंज हो गए शायद अब जो पिट रहा है उसी को बाहर कर रहे हैं..सैड.”


क्या बिग बॉस 20 से बाहर होंगे नकुल धुल?

गुल्लू और नकुल के बीच हुई हाथापाई के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नकुल धुल को शो से बाहर कर दिया जाएगा. बिग बॉस में शारीरिक हिंसा को लेकर सख्त नियम होने की बात कही जाती है. इसी वजह से लड़ाई का प्रोमो सामने आने के बाद नकुल के बाहर होने की अटकलें लगने लगी थीं. बुधवार को लाइव होने वाले एपिसोड में यह पता चलेगा कि इस पर क्या फैसला लिया जाएगा.

अब अगले एपिसोड पर टिकी नजरें:

इस घटना के बाद दर्शक जानना चाहते हैं कि बिग बॉस इस लड़ाई पर क्या फैसला लेगा और घर के सदस्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या नहीं. फिलहाल, नकुल के शो से बाहर होने की खबरों पर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह घर में बने हुए हैं. आगे क्या होता है, इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिल सकता है.